लाइव टीवी

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू हुए घर से बेघर? विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर किया इशारा

Updated Nov 22, 2020 | 11:55 IST

Bigg Boss 14 Jaan Kumar Sanu Elimination: बिग बॉस 14 से इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। विकास गुप्ता ने बताया कि जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं।

Loading ...
Jaan Kumar Sanu
मुख्य बातें
  • जान कुमार सानू, रुबीना दिलैक और एजाज खान बॉटम तीन में हैं।
  • जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं।
  • विकास गुप्ता ने ट्वीट कर इशारा किया है।

मुंबई. बिग बॉस 14 में इस हफ्ते रुबीना दिलैक, जान कुमार सानू और एजाज खान बॉटम तीन में हैं। अब विकास गुप्ता ने ट्वीट कर इशारा किया है कि जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं। 

विकास गुप्ता ने जान की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'तो जान कुमार सानू बिग बॉस 14 के घर से बेघर हो गए हैं। वह शो में रिएल रहे थे। उन्होंने शो में अपना प्रभाव छोड़ा था।' 

इस हफ्ते जान कुमार सानू, एजाज खान, कविता कौशिक, रुबीना दिलैक, जैसमीन भसीन और निक्की तंबोली नॉमिनेट हैं। आपको बता दें कि शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि कविता कौशिक, निक्की तंबोली और जैसमीन भसीन नॉमिनेशन से सेफ हो गई हैं।

घरवालों ने लगाया था आरोप 
शनिवार के वीकेंड के वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को ये टास्क दिया गया कि वो लोग मिलकर चार नाम बताएं, जो जरूरत के हिसाब से दोस्त बनाते हैं। घरवालों ने सबसे ज्यादा वोट निक्की तंबोली, जान कुमार सानू, एजाज खान और पवित्रा पुनिया को मिले।

सलमान खान ने बताया कि अब तक के हिसाब से बिग बॉस-14 सीजन में वो चार नाम अली गोनी, पवित्रा पुनिया, जान कुमार सानू और अभिनव शुक्ला हैं। जिन्होंने बिग बॉस के घर में सिर्फ जरूरत के हिसाब से दोस्त बनाए।

निक्की तंबोली से थी करीबी 
सीजन 14 में निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच करीबी चर्चा में थी। हालांकि, पिछले हफ्ते निक्की तंबोली ने आरोप लगाया था कि वह उन्हें जबरदस्ती किस करते हैं। 

एकता कपूर घर में एक इम्यूनिटी स्टोन लेकर आईं, जो वो किसी एक कंटेस्टेंट को देने वाली थीं। एकता कपूर ने बताया कि ये उनकी तरफ से दी जाने वालीं नागमणि हैं जिसका इस्तेमाल कंटेस्टेंट सीजन में कभी सुरक्षित होने के लिए कर सकता है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।