लाइव टीवी

Bigg Boss 14: सलमान खान गंदी हरकत के लिए निक्की तंबोली की लगाएंगे क्लास, पवित्रा पुनिया-जान भी आज निशाने पर

Updated Nov 08, 2020 | 13:27 IST

Bigg Boss 14: सलमान खान शो में जान कुमार सानू को बताएंगे कि कैसे वो एक स्वीट लड़के से नीचे स्तर की गालिया देकर बदजमीज बन गए हैं और अब घर के सबसे बदनाम लड़के हैं...

Loading ...
बिग बॉस 14।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-14 के नए प्रोमो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
  • सलमान शो में पवित्रा पुनिया, जान कुमार सानू और निक्की तम्बोली को डांट लगाने वाले हैं।
  • आज रात बिग बॉस-14 में सलमान खान तीनों की क्लास लगाएंगे।

बिग बॉस 14 में आज रात वीकेंड का वार एपिसोड में न केवल एक शख्स बाहर हो जाएगा। बल्कि शो के होस्ट सलमान खान का घरवालों पर गुस्सा फूटेगा। सलमान खान बिग बॉस-14 में कंटेस्टेंट्स को उनके अपशब्दों और घटिया व्यवहार के लिए फटकार लगाते दिखेंगे। बिग बॉस-14 का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया, जान कुमार सानू और निक्की तम्बोली को डांट लगाते दिख रहे हैं। सलमान खान तीनों को फटकार लगा रहे हैं और किसी की भी सफाई नहीं सुनने के मूड में लग रहे हैं।

पवित्रा पुनिया को हाथ उठाने के लिए पड़ेगी फटकार
बिग बॉस-14 के पुराने एपिसोड में जैसा कि पवित्रा पुनिया ने एजाज खान पर कोहनी का उपयोग करते हुए धक्का मारा था। इतना ही नहीं एजाज के लिए पवित्रा ने अपमानजनक भाषा का भी उपयोग किया था। इसी मामले पर अब सलमान खान ने उनको फटकार लगाई गई है। सलमान उनसे पूछते हैं कि क्या यह उनका गुस्सा है या पूरी तरह से एक्टिंग कर रही हैं। 

सलमान ने उन्हें बताया कि कैसे पवित्रा आपने अपना होश खो दिया। ऐसे में जब पवित्रा पुनिया माफी मांगती हैं, तो सलमान खान उन्हें बार-बार सॉरी बोलकर वही गलती दोहराने के लिए डांट लगाते हैं। सलमान बताते हैं कि इस तरह का व्यवहार करना बहुत गलत तरीका है।

जान कुमार सानू भी आएंगे सलमान खान के निशाने पर
पवित्रा के बाद सलमान खान शो में जान को लेकर बात करेंगे। सलमान उनको बताएंगे कि कैसे वो एक स्वीट लड़के से नीचे स्तर की गालिया देकर बदजमीज बन गए हैं और अब घर के सबसे बदनाम लड़के हैं। सलमान खान, जान को फटकार लगाएंगे और चेतावनी देंगे कि इससे उनका व्यक्तित्व और छवि बाहर खराब हो रही है।

निक्की पर भी भड़केंगे सलमान
जान कुमार सानू के तुरंत बाद सलमान खान शो में निक्की तंबोली की क्लास लगाएंगे। जिन्होंने एक टास्क के दौरान खुद के सुरक्षित करने के लिए मास्क अपनी पेंट में छिपा लिया था। जो कि बहुत गंदी हरकत थी इसके सलमान खान कहेंगे कि आप खुद नेशनल टीवी पर अपनी छवि बना और खराब कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।