लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott Week 2 Day 1 Highlights: घर में हुई Sidnaaz की एंट्री, फूट-फूटकर रोने लगी नेहा भसीन

Updated Aug 16, 2021 | 22:43 IST

Bigg Boss 15 OTT highlights: बिग बॉस 15 ओटीटी के दूसरे हफ्ते का पहला दिन सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल) की एंट्री हुई। जानिए कैसे हुई दूसरे दिन की शुरुआत...

Loading ...
Bigg Boss 15 ott Week 2 Day 1 Highlights
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी के घर में सिडनाज की एंट्री हुई।
  • सिद्धार्थ और शहनाज ने घरवालों को टास्क दिए।
  • घरवालों को अपने खिलाफ होता देख फूट-फूटकर रोने लगी नेहा भसीन।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी में रविवार को उर्फी जावेद शो से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत सीजन 13 की पॉपुलर जोड़ी सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल) की एंट्री से हुई।

घर में एंट्री लेते ही शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज में कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाती हैं। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला घरवालों को बताते हैं कि वह सभी के साथ एक टास्क करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि लोग आपको घर के बाहर पिछले एक हफ्ते से देख रहे हैं। अब देखना ये है कि आप एक-दूसरे को कितना समझ रहे हैं। टास्क के तहत सभी तय करेंगे कि किस सदस्य की कितनी फैन फॉलोविंग है। 

Bigg Boss 15 Ott Week 2 Highlights 

  1.  टास्क के तहत सामने हर एक सदस्य के लिए एक ब्लॉक रखा है। हर ब्लॉक के आगे जो फॉलवर ब्लॉक हैं वह कंटेस्टेंट की फैन फॉलोविंग हैं जब वह घर के अंदर आए थे। अब एक हफ्ते के बाद घरवालों को लगता है कि किसकी फैन फॉलोविंग बढ़ी या घटी है वह उस घरवाले का ब्लॉक ब्लॉक निकाल सकता है या जोड़ सकता है।  
  2.  प्रतीक सेहजपाल सबसे पहले आते हैं और शमिता शेट्टी का ब्लॉक निकालते हैं। ये ब्लॉक वह मुस्कान जटाना में रखते हैं। शमिता शेट्टी दिव्या अग्रवाल का ब्लॉक निकालती हैं और निशांत भट्ट में रखती हैं। इसके बाद राकेश बापट प्रतीक सेहजपाल का ब्लॉक निकालते हैं और शमिता शेट्टी में रखते हैं। 
  3.  निशांत भट्ट राकेश बापट का ब्लॉक निकालते हैं और मुस्कान जटाना में रखते हैं। करण नाथ प्रतीक सेहजपाल का ब्लॉक निकालते हैं और रिद्धिमा पंडित में रखते हैं। रिद्धिमा पंडित प्रतीक सेहजपाल का ब्लॉक निकालती हैं और निशांत भट्ट में रखती हैं। 
  4. दिव्या अग्रवाल शमिता शेट्टी का ब्लॉक निकालती हैं और रिद्धिमा पंडित में रखती हैं। मिलिंद गाबा मुस्कान जटाना का ब्लॉक निकालते हैं और नेहा भसीन में रखते हैं। जीशान खान मुस्कान जटाना का ब्लॉक निकालते हैं और मिलिंद गाबा में रखते हैं। 
  5. मुस्कान जटाना मिलिंद गाबा का ब्लॉक निकालती हैं और निशांत भट्ट में रखती हैं। अक्षरा सिंह दिव्या अग्रवाल का ब्लॉक निकालती हैं और प्रतीक सेहजपाल में रखती हैं। नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल का ब्लॉक निकालती हैं और मिलिंद गाबा में रखती हैं।
  6. आखिर में घरवाले मिलकर ये तय करते हैं कि दिव्या अग्रवाल की फैन फॉलोविंग घट गई है। वहीं, निशांत भट्ट की फैन फॉलोविंग बढ़ी है। इस गेम को खत्म होने के बाद अगला टास्क मिलता है। घरवालों को बताना है कि किसका दिल काला है।
  7.  सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल सबसे पहले नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल को बुलाते हैं। रिद्धिमा पंडित कहती हैं कि नेहा का दिल काला है। इसके बाद मिलिंद गाबा दिव्या का दिल काला बताते हैं।
  8. जीशान खान भी कहते हैं कि नेहा का दिल काला है। इसके बाद अक्षरा सिंह का नंबर आता है और वह दिव्या का दिल काला बताती हैं। राकेश बापट दिव्या का दिल काला बताते हैं। शमिता शेट्टी दिव्या का दिल काला बताती हैं। 
  9.  करण नाथ दिव्या का दिल काला बताते हैं। निशांत नेहा का दिल काला बताते हैं। मुस्कान नेहा का दिल काला बताती हैं। प्रतीक सेहजपाल दिव्या का दिल काला बताती हैं।
  10. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इसके बाद घरवालों से विदा करते हैं। शहनाज कहती हैं लड़ों, मरों जो मर्जी है वह करो लेकिन, सबको एंटरटेन करते हैं। सिद्धार्थ और शहनाज के जाने के बाद रिद्धिमा और दिव्या नेहा भसीन और शमिता शेट्टी की बुराई करती हैं। 

राकेश, अक्षरा और जीशान मिलकर बात करते हैं। अक्षरा कहते हैं कि उन्हें नीचा दिखाया जा रहा है। नेहा भसीन अपने खिलाफ सभी घरवालों को होता देख फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।