लाइव टीवी

Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट ने ब्लैक बिकिनी में ढाया कहर, सलमान खान की थी फेवरेट

Updated Feb 29, 2020 | 16:08 IST

Bigg Boss Ex contestant: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं, जो सोशल मीडिया पर अक्सर बिकिनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती हैं।

Loading ...
Elli Avram
मुख्य बातें
  • एली अवराम ने शेयर की बिकिनी तस्वीरें।
  • एली अवराम ने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था।
  • सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट थी अली अवराम।

बॉलीवुड के अलावा बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस एली अवराम एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में एली अवराम ने अपनी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वो ब्लैक बिकिनी में बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि एली अवराम आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आईं थी, इस फिल्म में वो अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं।

एली अवराम ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-चिल-बिल सैटरडे वाइब। बेड पर बैठी एली ब्लैक बिकिनी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वो अपने टैटू को भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें मलंग की शूटिंग के दौरान की है। वहीं अब तक इन तस्वीरों को 133,741 लोगों ने लाइक किया है। 

एली मलंग से पहले मिक्की वायरल, किस किसको प्यार करूं जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में डांस आइटम भी किया है। जिसमें जबरिया जोड़ी, बाजार जैसी फिल्में शामिल हैं।

सलमान खान की थी फेवरेट

एली अवराम ने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था। इस शो में वो टूटी-फूटी हिंदी बोलती नजर आती थी। जिसकी वजह से बाकी कंटेस्टेंट उन्हें काफी छेड़ते थे। इसके अलावा सलमान खान भी उनकी हिंदी का मजाक उड़ाते हुए मस्ती करते नजर आते थे। हालांकि सलमान खान का ये अंदाज फैंस को ही नहीं बल्कि बाकी कंटेस्टेंट को भी खूब पसंद था।

सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती हैं हॉट तस्वीरें

एली अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन लोग एली को फॉलो करते हैं। जब भी वो अपनी हॉट या बिकिनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, वो मिनटों में वायरल होने लगती है। वहीं आने वाले दिनों में एली तमिल पेरिस-पेरिस और कन्नड़ विजयलक्ष्मी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।