लाइव टीवी

Nach Baliye 9: जज अहमद खान के इस कमेंट से कोरियोग्राफर्स हुए नाराज, सेमी फिनाले का किया बायकॉट

Updated Oct 14, 2019 | 20:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nach Baliye 9 Boycott: नच बलिए 9 के सेट पर फिर विवाद हो गया है। शो के जज अहमद खान के व्यवहार से नाराज होकर कोरियोग्राफर्स ने शो का बायकॉट कर दिया है। जानिए क्या है ये विवाद...

Loading ...
Ahmed Khan
मुख्य बातें
  • नच बलिए 9 की शूटिंग मुंबई के मलाड में चल रही थी।
  • तीन परफॉर्मेंस के बाद कोई स्टेज पर नहीं आया।
  • रवीना टंडन और मैनेजमेंट इन कोरियोग्राफर्स को मनाने की कोशिश कर रहा है। 

मुंबई. रियेलिटी डांस शो नच बलिए का सीजन 9 जज के बीच आपसी लड़ाई के कारण विवादों में है। जज अहमद खान के रूड कमेंट के बाद नौ कोरियोग्राफर्स ने शो के सेमिफाइल एपिसोड का बायकॉट कर  दिया है। आपको बता दें कि इस शो के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक नच बलिए 9 की शूटिंग मुंबई के मलाड में चल रही थी। तीन परफॉर्मेंस के बाद कोई स्टेज पर नहीं आया। हालांकि, शो की दूसरी जज रवीना टंडन और नच बलिए का मैनेजमेंट इन कोरियोग्राफर्स को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक नच बलिए 9 का जिन पांच कोरियोग्राफर्स ने बायकॉट किया है, उनके नाम है- भव घुगे, अमनदीप सिंह नट्ट, यश पांड्या, सुभाष मैकडॉन डिमेलो और अनुराधा अय्यंगर। हालांकि, ये अभी भी स्टूडियो में मौजूद है। 

जोड़ियों पर किया था ये कमेंट 
पिछले हफ्ते अहमद खान और दो जोड़ियों- अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की परफॉर्मेंस अहमद खान को पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों की परफॉर्मेंस को अहमद खान ने जीरो बताया था। 

पिछले हफ्ते की थीम थी- जोड़ी फेस ऑफ। इस थीम के मुताबिक जोड़ी को आमने-सामने रहकर डांस करना था। खबर लिखे जाने तो कोरियोग्राफर्स नहीं माने हैं। फिलहाल ये सभी स्टूडियो के बाहर ही खड़े हैं।   

विवादों में रहा ये सीजन 
नच बलिए का 9वां सीजन शुरुआत से ही विवादों में रहा था। इस सीजन एक्स कपल ने साथ परफॉर्म किया। हालांकि, एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल शेखर सिंह के बीच काफी लड़ाई हुई थी। ये लड़ाई गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गई थी। 

शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुई पूजा बनर्जी को रिहर्सल के दौरान 10 फीट की ऊंचाई से गिर गई थीं।  इस चोट के बाद कुछ देर के लिए उनकी याददाश्त तक चली गई थी। इसके अलावा उनके शरीर में कई फ्रैक्चर्स भी आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।