लाइव टीवी

दिव्यांका त्रिपाठी ने कोरोना वायरस पर किया था ऐसा ट्वीट, भड़के फैंस तो पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी

Updated Mar 17, 2020 | 19:21 IST

Divyanka Tripathi Apologises: दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर कुछ ऐसी बात कही थी, जिससे यूजर्स भड़क गए और उन्हें खरीखोटी सुना दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी गलती स्वीकार ली।

Loading ...
Divyanka Tripathi
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में कोरोना वायरस से जुड़ा एक ट्वीट किया था
  • अपने इस ट्वीट को लेकर दिव्यांका यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं
  • अब एक्ट्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर फैंस से माफी मांगी है

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने कमेंट कर दिव्यांका को इनसेंसिटिव तक कह दिया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। 

दरअसल दिव्यांका ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो मुंबी की सड़के ठीक होने की बात कर रही थीं। दिव्यांका ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें सड़कों पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक नहीं दिख रहा था, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा था, ' जब तक कोरोना जाएगा तब तक मुंबई मेट्रो, पुल और सड़कें ठीक हो जाएंगी क्योंकि वैसे तो मुंबई की सड़कें कभी खाली नहीं होतीं।'

एक्ट्रेस पर भड़के फैंस

दिव्यांका ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया, यूजर्स एक्ट्रेस पर भड़क गए। एक शख्स ने ट्वीट कर कहा, 'वो लेबर भी इंसान हैं। यह आपातकाल है और हर किसी की सुरक्षा जरूरी है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लेकिन इन कर्मचारियों को भी सुरक्षा की जरूरत है। चाहे कोई भी हो उसे आइसोलेशन की जरूरत है।' एक यूजर ने दिव्यांका को इंसेंसिटिव बताते हुए उन्हें ट्वीट तक डिलीट करने के लिए कह दिया। इस यूजर ने लिखा, 'कृप्या ये ट्वीट डिलीट कर दें। यह इंसेंसिटिव है। मेट्रो के कर्मचारी भी इंसान हैं।' मालूम हो कि फैंस दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर यह कमेंट कर रहे थे। मालूम हो दिव्यांका ने वो पोस्ट भी डिलीट कर दिया। 

दिव्यांका ने मांगी माफी

यूजर्स के रिएक्शन के बाद दिव्यांका ने माफी मांगने में देर नहीं की और एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अपनी गलती मान ली और माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हम सब इंसान हैं और गलतियां कर देते हैं। इस अस्थिर और हिंसक सोशल मीडिया की दुनिया में, अहम सवाल यह है कि अगर कोई अपनी गलती का अहसास करने और माफी मांगने में सक्षम है.. तो क्या आप क्षमा करने और आगे बढ़ने में सक्षम हैं? क्या सब कुछ खबर होनी चाहिए और विवाद का विषय होना चाहिए? मानवता कहां है?'

दिव्यांका के इस ट्वीट के बाद फैंस की नाराजगी उनसे दूर हो गई और कमेंट कर लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो बहुत अच्छी हैं जो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली। एक यूजर ने लिखा कि शायद ऐसा करने के पीछे आपके इरादे गलत नहीं थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।