लाइव टीवी

Naagin 5: Divyanka Tripathi-Asim Riaz की दिखेगी नागिन-5 में जोड़ी, इशिता भल्ला ने खोला राज

Naagin 5 fresh jodi Divyanka Tripathi Asim Riaz And TV Actress kratika sengar part of supernatural show
Updated Jun 06, 2020 | 13:54 IST

Divyanka Tripathi Asim Riaz in Naagin 5: नागिन-5 में नई जोड़ी के रूप में दिव्यांका त्रिपाठी-आसिम रियाज दिख सकते हैं। साथ ही झांसी की रानी की एक्ट्रेस भी इसका हिस्सा होंगी?

Loading ...
Naagin 5 fresh jodi Divyanka Tripathi Asim Riaz And TV Actress kratika sengar part of supernatural showNaagin 5 fresh jodi Divyanka Tripathi Asim Riaz And TV Actress kratika sengar part of supernatural show
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कृतिका सेंगर, आसिम रियाज और दिव्यांका त्रिपाठी।
मुख्य बातें
  • नागिन-5 का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
  • अब नागिन-5 की स्टारकास्ट को लेकर लगातार अटकलें लगाना शुरू कर दिया गया है।
  • खबर है कि दिव्यांका त्रिपाठी और असीम रियाज को इस शो में साथ देखा जा सकता है।

नागिन-5 लगातार चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ही नागिन-5 का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आया था और जल्द ही ये हर जगह वायरल होने लगा। पोस्टर को देखने के बाद, नागिन के फैन्स ने तस्वीर में दिख रही अभिनेत्री के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया। इन चर्चाओं में सामने आया कि पोस्टर में दिख रही लीड एक्ट्रेस हिना खान, दीपिका कक्कड़ या फिर दिव्यंका त्रिपाठी में से एक है।
अब खबर तो ये आ रही है कि ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को बिग बॉस-13 के रनर-अप असीम रियाज को साथ देखा जा सकता है। जी हां, नागिन-5 (Naagin 5) में नई जोड़ी के रूप में दिव्यांका त्रिपाठी और आसिम रियाज का नाम सामने आ रहा है। इन दोनों के साथ नागिन-5 की कास्ट में झांसी की रानी की एक्ट्रेस कृतिका सेंगर को भी जोड़ा जा रहा है। 


दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी
नागिन-5 का नया पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। इसमें कृतिका सेंगर, आसिम रियाज और दिव्यांका त्रिपाठी साथ में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए दिव्यंका त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि वह शो नहीं कर रही हैं और इस खबर को फेक न्यूज बताया है।


नागिन-4 होगा बंद
28 मई को नागिन-4 (Naagin 4) के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि इस शो में कई बदलाव किए जाएंगे। अब रश्मी देसाई, निया शर्मा, जैस्मीन भसीन नागिन 5 का हिस्सा नहीं होंगी। बालाजी टेलीफिल्म्स के क्रिएटिव डायरेक्टर मुक्ता धोंड ने स्पष्ट किया था कि बजट संकट के कारण राश्मी देसाई और निया शर्मा को शो से बाहर किया गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।