लाइव टीवी

Divyanka Tripathi हैं सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस, एक दिन के लिए चार्ज करती हैं एक लाख रुपये

Updated Dec 14, 2019 | 13:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Divyanka Tripathi Birthday: जानी मानी एक्ट्रेस द‍िव्‍यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर अदाकारा हैं। आज (14 दिसंबर) उनका जन्‍मदिन है।

Loading ...
Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Birthday: जानी मानी एक्ट्रेस द‍िव्‍यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर अदाकारा हैं। आज (14 दिसंबर) उनका जन्‍मदिन है। आज ही के दिन 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में उनका जन्‍म हुआ था। लंबे समय से टीवी पर मौजूद दिव्‍यांका को स्‍टार प्‍लस के सीरियल ये हैं मोहब्‍बतें से घर घर में पहचान मिली। इस सीरियल में वह इशिता रमन भल्‍ला का रोल निभाती हैं। अब यह सीरियल ऑफ एयर होने जा रहा है। 

ऑल इंडिया रेडियो से अपना कर‍ियर शुरू करने वाली दिव्‍यांका त्रिपाठी ने मिस भोपाल बनी थीं। उसके बाद 2004 में वह इंडियाज बेस्‍ट सिनेस्‍टार्स में शामिल हुई और टीवी पर पहुंचीं। यहां से उनका टीवी करियर शुरू हुआ। 2011 में वह रॉनित रॉय के शो अदालत में भी दिखाई थीं और उसके बाद रामायण में भी दिखीं। 

इसके बाद 2013 से अब तक वह ये हैं मोहब्‍बतें में लीड रोल निभा रही हैं। आपको बता दें कि दिव्‍यांका त्रिपाठी ने फर्श से अर्श का सफर तय किया है और आज वह एक दिन के लिए एक लाख रुपये चार्ज करती हैं। दिव्‍यांका ने 2016 में विवेक दाहिया से शादी की थी। विवेक के साथ वह नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं।

दिव्‍यांका त्रिपाठी काफी स्‍टाइलिश है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्‍सर नए नए फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें करीब 12 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।