लाइव टीवी

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति व‍िवेक दह‍िया के कंधों पर बैठकर क‍िया योगा, वर्कआउट वीड‍ियो वायरल

Updated Sep 20, 2019 | 16:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्टर विवेक दहिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपनी पत्नी दिव्यांका को कंधों पर बैठाकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

Loading ...
Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी उनके कंधों पर बैठी दिख रहीं हैं
  • इस वीडियो में दिव्यांका पति के कंधों पर बैठकर योग करती नजर आ रही हैं
  • दिव्यांका और विवेक का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो इसे कपल गोल्स बता रहे हैं

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया टीवी के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं, दोनों अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने को लेकर भी खबरों में बना रहता है। हाल ही में विवेक ने दिव्यांका के साथ एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

विवेक ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें वो वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें दिव्यांका भी उनके साथ हैं। लेकिन इसकी खासियत यह है कि दिव्यांका अपने पति के कंधों पर बैठी हुईं हैं और विवेक स्क्वॉट्स (Squats) करते नजर आ रहे हैं। इस तरह वो 10 स्क्वॉट्स करते हैं। वहीं मजाक करते हुए दिव्यांका कहती हैं कि वो रोज इसी तरह योगा करती हैं। उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह वीडियो बहुत क्यूट है तो वहीं कुछ फैंस कमेंट कर इसे कपल गोल्स बता रहे हैं। 

विवेक फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर वर्कआउट करते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज शेयर करते हैं। वहीं दिव्यांका भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। उन्होंने भोपाल में 'दिव्यांका आर्ट एकेडमी' भी शुरू की है जिसमें योगा, लाइव म्यूजिक और इंस्ट्रूमेंट्स, फोटोग्राफी और डांस जैसी कई चीजें सिखाई जाती हैं।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने मशहूर टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में साथ काम किया था जहां दोनों एक- दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद 16 जनवरी 2016 को दोनों ने सगाई कर ली। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में शादी कर ली। इस साल दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की है लेकिन इस समय विवेक की तबीयत काफी खराब हो गई थी, इसके चलते उन्हें अस्पताल में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करनी पड़ी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।