लाइव टीवी

दिव्यांका त्रिपाठी को गलत तरीके से छू रहा था शख्स, टीवी एक्ट्रेस ने पब्लिक के सामने सिखाया सबक

a Guy who Misbehaved with Divyanka Tripathi
Updated Apr 15, 2020 | 14:33 IST

Guy Misbehaved With Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने एकबार गुस्से में आकर एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। वो शख्स, दिव्यांका के साथ गंदी हरकत कर रहा था....

Loading ...
a Guy who Misbehaved with Divyanka Tripathia Guy who Misbehaved with Divyanka Tripathi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिव्यांका त्रिपाठी।
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी को जब कोई बेवजह परेशान करता है तो वो उसे सबक सिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। 
  • दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई एक घटना के बारे में चर्चा की है।
  • इस वाकए में दिव्यांका ने बताया है कि उन्होंने एकबार एक शख्स को चांटा जड़ दिया था।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को उनके शांत नेचर और सरल व्यवहार के लिए जाना जाता है। अक्सर दिव्यांका शूटिंग सेट से लेकर इवेंट और इंटरव्यू तक में शांत स्वभाव वाली एक्ट्रेस के तौर पर देखी जाती हैं। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर खुलासा हुआ है कि उनको गुस्सा भी आता है। जब दिव्यांका को कोई बेवजह कोई परेशान करता है तो वो उसे सबक सिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। 
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के साथ अपने संग हुआ एक पुराना वाकया शेयर किया है। इससे मामले से पता चलता है कि दिव्यांका को जब गुस्सा आता है तो फिर वो किसी को नहीं देखती हैं। दिव्यांका ने बताया है कि उन्होंने एकबार गुस्से में आकर एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि बात ही ऐसी थी कि दिव्यांका ने जो कदम उठाया वो एकदम सही था। 


ये है मोहब्बतें की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि ये मामला एक थिएटर में हुआ था। ये बात तब कि है जब सिंगल स्क्रीन के टिकिट ब्लैक में मिलते थे। इस वजह से थिएटर में काफी भीड़ थी। बकॉल दिव्यांका, 'मैं एक फिल्म देखने गई हुई थी। तब लाइन में लगकर टिकिट्स खरीद रही थी। एक शख्स था जो कि भीड़ उनका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था और गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था।' 


दिव्यांका त्रिपाठी बताती हैं, 'इस घटना के बाद मैं अपना आपा खो बैठी और उसे मैंने पकड़ लिया। वो भागने की कोशिश में बाहर निकलने लगा मैंने उसका हाथ पकड़ा था तो मैं भी पीछे-पीछे भीड़ से बाहर निकल आई। मैंने उसका चेहरा देखा और कसकर थप्पड़ लगाया। कुछ देर में ही पब्लिक पूरी आसपास आ गई थी।'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।