लाइव टीवी

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया हैं टीवी के सबसे पसंदीदा कपल, 10 फोटोज में देखें- कपल का स्ट्रॉन्ग बॉन्ड

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya TV Couple Goals 10 Cute & romantic Pictures
Updated Jan 21, 2021 | 09:17 IST

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Couple Goals : दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में शादी की। शादी के बाद से लगातार दोनों की मेड ऑफ ईच अदर वाली केमेस्ट्री देखने को मिल रही है... 

Loading ...
Divyanka Tripathi Vivek Dahiya TV Couple Goals 10 Cute & romantic Pictures Divyanka Tripathi Vivek Dahiya TV Couple Goals 10 Cute & romantic Pictures
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया।
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में शादी की थी।
  • दिव्यांका और विवेक अक्सर प्यार भरे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
  • अक्सर दोनों की मेड ऑफ ईच अदर वाली केमेस्ट्री देखने को मिलती है। 

ग्लैमर की दुनिया में कुछ सेलिब्रिटी कपल हैं, जिन्होंने फैन्स को प्यार और शादी में विश्वास करना सिखाया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं। सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। को-स्टार से लेकर अब साथी तक, दिव्यांका और विवेक एक फेमस कपल के रूप में दुनिया के सामने आए। वो तारीख 8 जुलाई 2016 थी जब दिव्यांका ने विवेक के साथ शादी की। तब से लगातार दोनों की मेड ऑफ ईच अदर वाली केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 

पिछले चार साल में ये शादीशुदा कपल एक-दूसरे के लिए अपनी इमोशनल फोटोज, दिल पिघलाने वाले नोट्स और रोमांटिक केमेस्ट्री के साथ फैन्स को कपल्स गोल देते आ रहे हैं। ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2016 में विवेक दहिया के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर लाखों फैन्स का दिल तोड़ दिया था। सगाई के कुछ टाइम बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। तब से लेकर अब तक दिव्यांका और विवेक अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पलों को सोशल मीडिया पर पब्लिकली शेयर करते रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों को अपने रिश्ते की बात छुपाकर रखनी पड़ी थी। 

जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ टाइम तक विवेक दहिया के साथ अपना रिश्ता प्राइवेट रखा था। इसबात का खुलासा खुद दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर किया था। 

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक फोटो के कैप्शन में बताया था, 'ये कोई सही चेहरे के चुनाव या सही बॉडी, फैमिली, बैंक बैलेंस, वर्क प्रोफाइल और राशि मिलने की बात नहीं है। धन्यवाद विवेक चार साल पहले मेरे साथ सगाई करने के लिए। हमने करीब 2-3 महीनों तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था जब तक सगाई नहीं हो गई। हम एक दूसरे को प्यार करते थे और अलग नहीं होना चाहते थे। तभी को किस्मत ने हमें हमेशा के लिए साथ ला दिया।' 

दिव्यांका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने खुद से जुड़ी सबसे फनी अपवाह कौन सी सुनी है? इस बारे में जानकारी दी थी। एक्ट्रेस दिव्यांका ने कहा था, 'मेरे प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी फनी होती हैं। किसी ने तो यह भी लिखा था कि हमारा बच्चा है जिसे मैंने छुपाकर रखा है। तो यह सब  थोड़ा अजीब होता है खासतौर पर महिला होने के नाते।'

बीते दिनों दिव्यांका उस समय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थीं जब उन्होंने मुंबई की खाली सड़कें देखकर उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई थी।उन्होंने कहा था, 'जब तक कोरोना जाएगा तब तक मुंबई मेट्रो, पुल और सड़कें ठीक हो जाएंगी क्योंकि वैसे तो मुंबई की सड़कें कभी खाली नहीं होतीं।' दिव्यांका के इस वीडियो पर फैंस ने कहा था कि वो मजदूर भी इंसान हैं। यह आपातकाल है और हर किसी की सुरक्षा जरूरी है। इसके बाद दिव्यांका ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी थी। 

द‍िव्‍यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर प्रोडक्‍शन हाउस खोल लिया है। लॉकडाउन के बाद वह टीवी शोज का न‍िर्माण भी करेंगी। दिव्‍यांका और विवेक ने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'वन रीजन फिल्म्स' रखा है। 

लॉकडाउन के दौरान ही दिव्यांका-विवेक ने अपने बिजनेस वेंचर को स्‍थापित कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों सितारे कुछ स्क्रिप्‍ट फाइनल कर शोज बनाने की दिशा में काम करेंगे। 

दिव्यांका ने वैसे तो कई सीरियल्स में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान मिली शो 'ये है मोहब्बतें' से। शो में दिव्यांका ने इशिता भल्ला का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया और इस शो ने उन्हें घर- घर में पहचान दिलाई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी को आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें में देखा गया था। छह साल तक चला ये सक्सेसफुल सीरियल दिसंबर 2019 में ऑफएयर हुआ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।