लाइव टीवी

Pearl V Puri के सपोर्ट में उतरी Ekta Kapoor-'पीड़िता की मां ने कहा निर्दोष हैं एक्टर,फंसा रहे हैं पिता'

Updated Jun 05, 2021 | 17:37 IST

Ekta Kapoor Post on Pearl V Puri: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में नागिन 3 की प्रोड्यूसर एक्ता कपूर आ गई हैं। एकता ने कहा कि पीड़िता की मां ने कहा कि पर्ल निर्दोष हैं।

Loading ...
Pearl V Puri, Ekta Kapoor
मुख्य बातें
  • नाबालिग के साथ रेप के आरोप में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पर्ल को टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर सपोर्ट कर रहे हैं।
  • एकता कपूर ने कहा कि पीड़िता की मां ने कहा कि एक्टर इसमें शामिल नहीं थे।

मुंबई. टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को एक नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पर्ल के सपोर्ट में आ गए हैं। अब एकता कपूर ने नागिन 3 के एक्टर को सपोर्ट करते हुए बताया कि उनकी नाबालिग पीड़िता की मां से बात हुई है। 

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर पर्ल.वी.पुरी के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ एकता कपूर ने लिखा, 'क्‍या मैं बच्‍ची के शोषण करने वाले या किसी तरह के किसी ऐसे शख्‍स को सपॉर्ट करूंगी?' 

एकता कपूर अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'लेकिन बीती रात से अब तक जो मैंने देखा, वह नीचता है। इंसानियत इतनी कैसे गिर सकती है? कैसे लोग जो एक-दूसरे से परेशान हैं, किसी तीसरे को अपने झगड़े में खींच सकते हैं? कैसे कोई इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है?'

एकता ने लिखा- निर्दोष है पर्ल वी पुरी
एकता कपूर आगे लिखती हैं, 'मेरी पीड़ित बच्‍ची की मां से फोन पर कई बार बात हुई। उन्‍होंने साफ कहा है कि पर्ल इसमें शामिल नहीं था और उनके पति ही कहानियां गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पति ये साबित करना चाह रहे हैं कि सेट पर काम करने वाली मां अपने बच्‍चे का ध्‍यान नहीं रख सकती। 

एकता आखिर में लिखती हैं- 'मैं सही और गलत का फैसला करने वाली कोई नहीं होती, ये कोर्ट करेगा। मेरे पास पीड़िता की मम्मी के वॉयस नोट्स और मैसेज हैं। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर मेरी राय है कि पर्ल वी पुरी निर्दोष है। ' 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पर्ल को सुनवाई के लिए वसई पुलिस स्‍टेशन से कोर्ट ले जाया गया। इससे पहले करिश्मा तन्ना ने पर्ल के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि उन्हें जमानत मिल गई है।

मुंबई पुलिस के जोन  2 के डीसीपी संजय पाटिल ने कहा कि पर्ल को फिलहाल जमानत नहीं मिली है। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पीड़िता का बयान लिया और मेडिकल टेस्ट किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।