लाइव टीवी

रिलीज होते ही छोटे पर्दे पर Naagin 6 ने मचाया तहलका, वर्ष 2022 में बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड 

Naagin 6 Made New Record, Ekta Kapoor Naagin 6 Made New Record In 2022
Updated Feb 25, 2022 | 18:45 IST

Naagin 6 New Record: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 6 ने रिलीज होते ही हर जगह तहलका मचा दिया है। इस टीवी सीरियल के पहले एपिसोड ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसकी वजह से एकता कपूर सुर्खियों में छा गई हैं। 

Loading ...
Naagin 6 Made New Record, Ekta Kapoor Naagin 6 Made New Record In 2022Naagin 6 Made New Record, Ekta Kapoor Naagin 6 Made New Record In 2022
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Naagin 6
मुख्य बातें
  • छोटे पर्दे पर धूम मचा रहा है एकता कपूर का शो।
  • नागिन 6 ने जीत लिया दर्शकों का दिल।
  • वर्ष 2022 में शो के पहले एपिसोड ने बनाया रिकॉर्ड।

Naagin 6 First Episode Made New Record: जब भी एकता कपूर छोटे पर्दे पर कोई नया टीवी सीरियल लेकर आती हैं तब वह सुर्खियों में छा जाता है। जब एकता कपूर अपने पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन के छठे फ्रेंचाइजी को लेकर आई थीं तब सबकी निगाहें इस टीवी सीरियल पर टिक गई थीं। लोग बेसब्री से एकता कपूर के इस टीवी सीरियल के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। जब यह टीवी सीरियल रिलीज हुआ तब इस शो की कहानी ने लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं जैसे ही यह टीवी सीरियल रिलीज हुआ वैसे ही इसने अच्छे-अच्छे धारावाहिकों की छुट्टी कर दी। अब एकता कपूर के इस टीवी सीरियल ने रिलीज होते ही ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसकी वजह से हर जगह यह सीरियल चर्चा में बना हुआ है। 

नागिन 6 ने बनाया नया रिकॉर्ड

तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल का शो नागिन 6 इन दिनों खूब तारीफें बटोर रहा है। हाल ही में इस टीवी सीरियल के पहले एपिसोड को 2.1 की ऑनलाइन टीआरपी मिली थी। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी थी कि इस शो के पहले एपिसोड में इतनी टीआरपी बटोरी है। इसके बाद उन्होंने यह भी साझा किया था कि वर्ष 2022 में किसी भी शो के लिए यह रिकॉर्ड ओपनिंग रही है। एकता कपूर इस खबर से बहुत खुश हैं और सेलिब्रेट कर रही हैं।

Also Read: अनुज को वरमाला पहनाकर अनुपमा करेगी शादी? अनु के बर्थडे पर वनराज देगा सबके होश उड़ाने वाला गिफ्ट

Also Read: Imlie Spoiler: आर्यन की दुल्हन बनेगी इमली, कानूनी पचड़े से आदित्य को बचाने के लिए उठाएगी यह कदम

एकता कपूर ने तेजस्वी प्रकाश, महक चहल और सिंबा नागपाल को इतनी बड़ी खुशखबरी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। जैसे ही छोटे पर्दे पर नागिन 6 टीवी सीरियल रिलीज हुआ वैसे ही कई जाने-माने टीवी सीरियल्स की टीआरपी में भी प्रभाव पड़ा। एकता कपूर के पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन के हर सीजन को लोगों ने खूब प्यार दिया। लेकिन नागिन 6 इन सभी सीजंस में से सबसे महंगा सीजन है। एकता कपूर ने नागिन 6 को लेकर 130 करोड रुपए का दांव लगा दिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।