लाइव टीवी

Tik Tok: हिना खान को देख फरीदा जलाल ने गाया आलिया भट्ट का ये गाना, वायरल हुआ एक्ट्रेस का टिक टॉक वीडियो

Updated Dec 23, 2019 | 18:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik Tok Video: टीवी की टॉप एक्ट्रेस हिना खान जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पुराने गाने की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

Loading ...
hina khan का टिक टॉक वीडियो
मुख्य बातें
  • हिना खान का ये टिक टॉक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
  • इस वीडियो में हिना खान के साथ फरीदा जलाल भी नजर आ रही हैं।
  • इस टिक टॉक वीडियो को 2.5k लोगों ने लाइक किया है।

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाली हिना खान का एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में उनके साथ फरीदा जलाल भी नजर आ रही हैं।

इस टिक टॉक वीडियो में हिना खान जब-जब बहार आई और फूल मुस्कुराए गाना गा रही है। जिसके बाद वो कहती हैं क्या गाने होते थे। जिसके बाद फरीदा जलाल गाती हैं लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल। फरीदा जलाल को गाना गाते देख हिना खान हैरान रह गई है। बता दें कि हिना खान और फरीदा जलाल के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अब तक 2.5k लोगों ने लाइक किया है। वहीं 45 लोगों न कमेंट किया है। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री वाकई जबरदस्त लग रही है।

हिना खान फिल्म लाइन्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वो विवान भटेना के साथ नजर आएंगी। ये रिश्ता क्या कहलाता के बाद हिना खान बिग बॉस 11 में नजर आई थी। इस रियलिटी शो में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। वहीं एक्ट्रेस बिग बॉस के बाद कसौटी जिंदगी 2 में भी दिखाई दीं। इस सीरियल में उन्हें कोमोलिका के रूप में खूब पसंद किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।