लाइव टीवी

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler: सई और जगताप के रिश्ते पर उठेगी उंगली, हरे हो जाएंगे विराट के जख्म

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Twist
Updated Sep 20, 2022 | 13:21 IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Major Update: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी करवट लेने वाली है। शो में अभी तक आपने देखा कि सई के जिंदा होने का सच विराट के बाद पाखी के सामने भी आ चुका है।

Loading ...
Ghum Hai kisikey Pyaar meiin TwistGhum Hai kisikey Pyaar meiin Twist
Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Twist
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में नया ट्विस्‍ट आने वाला है।
  • सई के जिंदा होने का सच विराट के बाद पाखी के सामने भी आ चुका है।
  • विराट को आएगा होश तो सई और जगताप को साथ देख करेगा गुस्सा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Major Update: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी करवट लेने वाली है। जैसे ही कहानी करवट लेगी तो शो में नया धमाका होगा। शो में अभी तक आपने देखा कि सवि को गुंडों से बचाने में विराट को गोली लग गई। सई ने उसका इलाज किया और उसे बचा लिया। विराट को गोली लगने की बात जब उसकी वर्तमान पत्नी पत्रलेखा को पता चली तो वह नागपुर से चली आई और यहां आकर उसे पता चला कि विराट का इलाज कर रही डॉक्टर कोई और नहीं बल्कि विराट की पूर्व पत्नी सई जोशी है।  

अब शो में सई के जिंदा होने का सच विराट के बाद पाखी के सामने भी आ चुका है। पहले इस सच को विराट पाखी से छिपा रहा था। सई को जिंदा देख पाखी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। सई को अपनी आंखों के सामने देखकर पाखी को डर सताने लगा है कि कहीं विराट सई का ना हो जाए। हालांकि आप देखेंगे कि सई पाखी को ये बात स्पष्ट कर देगी कि वह विराट की जिंदगी में नहीं लौटने वाली। 

विराट के जख्म होंगे हरे

बिना कुछ खाए पिए विराट की देखभाल कर रही सई को अचानक चक्कर आएगा और जगताप उसे गिरने से बचा लेगा। जब विराट की आंख खुलेगी तो जगताप अपनी गोद में सई को संभाले हुए दिखाई देगी। इसके बाद विराट के जख्म हरे हो जाएंगे क्यों जगताप सई के बाबा, उसके भाई सम्राट का कातिल है। विराट को लगेगा कि सई और जगताप के बीच क्या रिश्ता है। विराट सई और जगताप के रिश्ते पर सवाल उठाएगा और सई जवाब देने से मना कर देगी। 

आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि विराट सई से गुस्सा होकर नागपुर चला जाएगा। वह सई से कहेगा कि उसे कोई जरूरत नहीं उसका इलाज करने की। वह अपने परिवार के पास, अपने परिवार के साथ नागपुर जा रहा है। सई की आंखों के सामने वह पाखी का हाथ थामकर चला जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।