लाइव टीवी

सई के बॉयफ्रेंड को लेकर आ रहीं खबरें, क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस आयशा सिंह?

Updated Dec 05, 2021 | 15:22 IST

ghum hai kisi ke pyaar mein Ayesha Singh Love life| आयशा सिंह की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और अभिनेत्री की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। अब आयशा के एक लड़के को डेट करने की अफवाहें हैं...

Loading ...
आयशा सिंह और ईशान।
मुख्य बातें
  • आयशा सिंह एक खास वजह से चर्चा में हैं।
  • आयशा के बॉयफ्रेंड को लेकर उड़ती-उड़ती खबर मिल रही है।
  • आयशा के एक लड़के को डेट करने की अफवाहें हैं।

सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में छोटे परदे पर जबरदस्त हिट चल रहा है। इसकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गुम है किसी के प्‍यार में के जरिए सई जोशी का किरदार भी घर-घर पॉपुलर हो चुका है। हालांकि इन दिनों सई यानि कि एक्ट्रेस आयशा सिंह एक खास वजह से चर्चा में हैं। इस रोल को पर्दे पर निभाने वाली अदाकारा आयशा सिंह के बॉयफ्रेंड को लेकर उड़ती-उड़ती खबर मिल रही है। सीरियल के सेट पर ही एक खास इंसान से उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही है और सीरियल के बाकी सदस्‍य इस बात को नोटिस भी कर रहे हैं। 

जैसा कि आयशा सिंह की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और अभिनेत्री की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। आयशा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं जहां वो गुम है किसी के प्यार में के सेट से मजेदार बिहाइंड द सीन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। शो के सेट पर आयशा सिंह के एक लड़के को डेट करने और किसी खास से मिलने के बारे में अफवाहें हैं।

खबर है कि आयशा सिंह, शो के सेट पर ईशान राजेश सिंह के साथ खूब घूमती हैं। दोनों के बारे में चर्चा है कि ये सिर्फ दोस्त नहीं हैं इससे भी ज्यादा इनका रिश्ता है। आयशा और ईशान कई बार साथ में फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। जिसमें इनकी बॉन्डिंग बेहद खास दिखती है। 


अब हाल ही में आयशा सिंह ने आक्स मी एनिथिंग में अपने फैन्स को कई सवालों के जवाब दिए। इंस्टाग्राम पर एक फैन ने ईशान को लेकर सवार किया था। जिसपर आयशा ने बताया कि ईशान उनके करीबी दोस्तों में से एक है। लेकिन चाहत उसका भाई है विश्वेंद्र और शावी उसके सबसे अच्छे दोस्त हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।