लाइव टीवी

पाखी ने हथेली पर लिखा विराट का नाम, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin एक्ट्रेस ने खुलकर किया प्यार का इजहार

ghum hai kisikey pyaar meiin Pakhi virat Aka Aishwarya Sharma neil bhatt dance Video
Updated Jul 04, 2021 | 13:41 IST

GHKKPM Aishwarya Sharma neil bhatt dance Video: ऐश्वर्या शर्मा ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे फैंस तेजी से शेयर कर रहे हैं। वीडियो में चव्हाण परिवार की बहू पाखी, विराट के साथ शानदार डांस कर रही है।

Loading ...
ghum hai kisikey pyaar meiin Pakhi virat Aka Aishwarya Sharma neil bhatt dance Videoghum hai kisikey pyaar meiin Pakhi virat Aka Aishwarya Sharma neil bhatt dance Video
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।
मुख्य बातें
  • अब विराट और पाखी का नया वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में चव्हाण परिवार की बहू पाखी, विराट के साथ शानदार डांस कर रही है।
  • ऐश्वर्या शर्मा ने नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। सीरियल में विराट, सई और पाखी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह, नील भट्ट तीनों को ऑनस्क्रीन के साथ-साथ दर्शक ऑफ स्क्रीन भी देखना काफी पसंद है। अक्सर विराट, पाखी और सई ऑफ स्क्रीन भी खूब वीडियोज बनाते हैं। अब विराट और पाखी का नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में पाखी यानि ऐश्वर्या शर्मा, विराट उर्फ नील भट्ट के लिए अपने प्यार का इजहार कर रही हैं।

ऐश्वर्या शर्मा ने ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे फैंस तेजी से देख और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में चव्हाण परिवार की बहू पाखी(ऐश्वर्या शर्मा), विराट(नील भट्ट) के साथ शानदार डांस कर रही हैं।

इस दौरान उन्होंने ओरेंज कलर की साड़ी पहन रखी है। इसे पाखी ने मल्टी कलर ब्लाउज के साथ मैच किया है। वहीं नील भट्ट यलो कलर की शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा के इस डांस वीडियो में रौला पै गया गाना बैकग्राउंड में चल रहा है। साथ ही ऐश्वर्या ने अपने हाथ पर नील का नाम लिखा हुआ है।

आपको बता दें, ऐश्वर्या शर्मा सीरियल गुम है किसी के प्यार में ग्रे शेड रोल निभाती हैं। जिसे सई और विराट की नजदीकियां पसंद नहीं है। पाखी दोनों को अलग करने का प्लान बनाती रहती है। हालांकि रियल लाइफ में पाखी यानि ऐश्वर्या शर्मा और विराट उर्फ नील भट्ट कपल हैं। दोनों की सगाई हो चुकी है। कपल जल्द ही शादी करने वाला है। 

कहानी की बात करें तो अब पाखी नया प्लान बनाने वाली है और इसे बखूबी अंजाम देने का भी फैसला करती है। विराट और सई को उनके नृत्य प्रदर्शन के लिए कॉलेज में बहुत सराहना और प्रशंसा मिलती है। घर लौटते ही पाखी अपने नए ड्रामे और सई के खिलाफ बुरे प्लान के साथ तैयार रहती है। सई के लिए पाखी का ये नया प्लान कितना भयानक होगा और क्या विराट इस बार सई का समर्थन करेंगा? ये जानने के लिए सीरियल से जुड़े रहिए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।