लाइव टीवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Spoiler:अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही सई, क्या विराट की देरी से टूट जाएगी उसके सांसों की डोर

Updated Oct 04, 2021 | 11:40 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode: सई की हालत दिन पर दिन नाजुक होती जा रही है जिसकी वजह से सम्राट और उसके दोस्त काफी परेशान हैं। वहीं, मौके का फायदा उठाते हुए पाखी चाल चल रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
गुम है किसी के प्यार में
मुख्य बातें
  • नाजुक होती जा रही है सई की हालत।
  • डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए विराट के सामने गिड़गिड़ाएगा सम्राट।
  • विराट को पाने के लिए वापस अपनी हद पार करेगी पत्रलेखा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब बेहद दिलचस्प होती जा रही है। पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा जा सकता है कि विराट और सई लगातार एक-दूसरे से दूर जा रहे हैं। मगर, विराट समेत सम्राट और पूरे चव्हाण परिवार को जोर का झटका तब लगा जब सई एक जानलेवा हादसे की शिकार हो गई। सई कि इस नाजुक हालत के पीछे उसके दोस्त विराट को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब बेहद दिलचस्प होने वाली है क्योंकि आने वाले एपिसोड में यह पता चलेगा कि क्या विराट को अपना असली प्यार मिलेगा या फिर वह हमेशा के लिए अपने प्यार से जुदा हो जाएगा। दूसरी ओर इस नाजुक परिस्थिति में भी पत्रलेखा विराट को वापस पाने के लिए नई चाल चल रही है।

अपनी गलती दोहराएगी पत्रलेखा

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अस्पताल में सई की हालत लगातार नाजुक होती जा रही है। दूसरी ओर चौहान परिवार में माहौल गरमा गया है। इस शो के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया था कि विराट सई की हालत पर कुछ खास तवज्जो नहीं दे रहा था जिसकी वजह से सम्राट बहुत नाराज था। वह विराट के इस बर्ताव को लेकर उसके ऊपर उंगली उठा रहा था। सम्राट यह समझ रहा था कि सई के जाने के बाद विराट और पाखी एक हो जाएंगे जिस वजह से वह काफी परेशान था। मगर आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इस नाजुक परिस्थिति का फायदा उठाकर पाखी वापस अपनी गलती दोहराएगी। वह अपनी सीमा पार करते हुए विराट से वापस मिलने की कोशिश करेगी। जब सम्राट को इस बात का पता चलेगा तब पाखी उसके गुस्से से नहीं बच पाएगी।

विराट के सामने गिड़गिड़ाया सम्राट

जब विराट को यह पता चला कि लगातार सई की हालत गंभीर होती जा रही है तब वह अपने प्यार को पाने के लिए परेशान हो जाता है। वह नहीं चाहता है कि सई और उसका साथ हमेशा के लिए छूट जाए। जब विराट को यह पता चला कि सई की हालत काफी नाजुक हो गई है तब इस खबर से काफी परेशान हो जाता है और अस्पताल जाने के लिए बेताब हो जाता है। दरअसल सई के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्यूमेंट पर उसके पति का साइन चाहिए होता है। इस डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए विराट जल्दी अस्पताल पहुंचना चाहता है। आने वाले एपिसोड में यह पता चलेगा कि क्या विराट सई की जान बचा पाएगा या हमेशा के लिए अपने प्यार से दूर हो जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।