लाइव टीवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट और सई के बेडरूम होंगे अलग, क्‍यों दोनों के बीच ये दीवार खींच रही अश्‍विनी?

Updated Oct 20, 2021 | 08:34 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming twist : स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में आगे नया ट्विस्‍ट देखने को मिलेगा। विराट की मां अश्विनी उसका और सई का बेडरूम अलग कर देगी।

Loading ...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 20 october
मुख्य बातें
  • सई एक बार फि‍र हादसे का शिकार होते होते बाल बाल बचेगी।
  • हालांकि विराट उसे संभाल लेगा और गिरने से बचा लेगा।
  • जब सई घर पहुंचेगी तो अश्विनी उसका बेडरूम अलग कर देगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming twist : स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी काफी दिलचस्‍प हो गई है। हादसे के 10 दिन बाद सेहत में सुधार हुआ तो डॉक्‍टर्स ने सई जोशी (Ayesha Singh) को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी। उसका पति विराट (Neil Bhatt) उसे घर ला रहा है। सई ने चव्‍हाण निवास से चले जाने का फैसला बदल दिया है। सभी इस बात से खुश हैं लेकिन अश्‍विनी कुछ ऐसा करने जा रही है जिससे हर कोई हैरान रह जाएगा। 

आप देखेंगे कि सई और विराट जब अस्‍पताल से लौट रहे होंगे तो सई एक बार फि‍र हादसे का शिकार होते होते बाल बाल बचेगी। वह फ‍िर से एक बच्‍चे को देखने के लिए निर्माणाधीन साइट पर पहुंचेगी और वहां उसे चक्‍कर आ जाएगा। हालांकि विराट उसे संभाल लेगा और गिरने से बचा लेगा। अब आगे इस सीरियल में नया ट्विस्‍ट देखने को मिलेगा। 

विराट और सई घर पहुचेंगे। चव्‍हाण परिवार के सभी लोग उनका धूमधाम से स्‍वागत करेंगे। सई को भी इस बार काफी अच्‍छा लगेगा क्‍योंकि काकू और निनाद भी उसकी परवाह करते नजर आ रहे हैं। बप्‍पा की पूजा के बाद विराट सई को आराम करने के लिए कहेगा और उसे कमरे में ले जाएगा लेकिन उसकी मां अश्विनी रोक देगी। 

अश्‍विनी कहेगी कि अब उसका और सई का बेडरूम अलग अलग होगा। सई अपने कमरे में आराम करेगी और विराट अलग। दर्शक अभी तक ये नहीं समझ पा रहे हैं कि जिस बहू बेटे को अश्विनी हमेशा एक साथ देखना चाहती है, आखिर वो उन्‍हें दूर क्‍यों कर रही है। चव्‍हाण निवास के लोग भी अश्विनी की बात से हैरान हैं। अश्विनी ऐसा क्‍यों कर रही है, इस बात का खुलासा जल्‍द होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।