लाइव टीवी

Mahabharat Facts: महाभारत में अभिमन्यु होते गोविंदा, आखिरी वक्त में इस वजह से छोड़ा शो

Updated Apr 17, 2020 | 22:28 IST

Mahabharat Facts: दूरदर्शन पर रामयाण के साथ महाभारत भी टेलिकास्ट हो रहा है। इस शो की पॉपुलेरिटी में 32 साल बाद भी कोई बदलाव नहीं आया है। क्या आप जानते हैं इस शो के लिए गोविंदा, जूही चावला ने भी ऑडिशन दिया था।

Loading ...
Govinda, Abhimanyu
मुख्य बातें
  • रामायण के साथ-साथ महाभारत को भी काफी पॉपुलेरिटी मिल रही है।
  • महाभारत की स्टारकास्ट को आज भी याद किया जाता है।
  • महाभारत के लिए गोविंदा, चंकी पांडे और जूही चावला जैसे एक्टर्स ने भी ऑडिशन दिया था।

मुंबई. रामायण के साथ-साथ महाभारत को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 32 साल पहले टेलिकास्ट हुए बी.आर.चोपड़ा के इस शो के हर किरदार को आज भी याद किया जाता है। इस शो में काम करने के लिए गोविंदा, चंकी पांडे और जूही चावला, जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों ने ऑडिशन दिया था। इसका खुलासा खुद महाभारत के स्टारकास्ट ने किया है। 

रेडियो जॉकी आरजे अनमोल के शो में महाभारत की स्टारकास्ट शामिल हुई थी। इस दौरान सीरियल में अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने बताया कि गोविंदा भी ऑडिशन देने के लिए पहुंचे थे। 

महाभारत में युद्धिष्ठर का रोल निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने बताया कि गोविंदा को अभिमन्यु के रोल के लिए फाइनल कर दिया था। हालांकि, गोविंदा को लव 86 फिल्म मिल गई थी। इस कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था। 

 

चंकी पांडे ने भी दिया था ऑडिशन
गोविंदा के अलावा एक्टर चंकी पांडे ने भी अभिमन्यु के लिए ऑडिशन दिया था। महाभारत के कास्टिंग डायरेक्टर और शकुनी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल ने इसी शो में इसका खुलासा किया।

आपको बता दें कि अभिमन्यु का किरदार एक्टर मयूर वर्मा ने निभाया था। मयूर वर्मा इससे पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी पहचान बना चुके थे। मयूर ने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। 

जूही चावला बनने वाली थीं द्रौपदी 
द्रौपदी के रोल के लिए रूपा गांगुली से पहले जूही चावला को साइन किया गया था। हालांकि, अपनी फिल्म कयामत से कयामत के कारण उन्होंने ये सीरियल छोड़ दिया था। इसके अलावा ये रोल राम्या कृष्णनन को भी ऑफर किया गया था। 

द्रौपदी का रोल आखिर में रूपा गांगुली को मिला। वहीं, अर्जुन के रोल के लिए पहले जैकी श्रॉफ को अप्रोच किया गया था। इसके अलावा कर्ण का रोल निभाने वाले पंकज धीर को भी अर्जुन का रोल दिया गया। जब दोनों ने मना किया तो ये फिर फिरोज खान को मिला। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।