लाइव टीवी

टीवी के 'राम- सीता' गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी को भी हुआ कोरोना वायरस, फैंस को खुद दी यह जानकारी

Updated Sep 30, 2020 | 16:44 IST

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी को हुआ कोरोना
  • दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी फैंस को जानकारी
  • गुरमीत- देबीना इस समय होम आइसोलेशन में हैं

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। गुरमीत और देबीना इस समय होम आइसोलेशन में हैं। 

गुरमीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया, 'मेरी पत्नी देबीना और मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। हम ठीक हैं, होम आइसोलेशन में हैं और सभी जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से हम अपना ख्याल रखने की विनती करते हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।' वहीं देबीना ने भी सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने को कहा। 

जैसे ही दोनों ने कोरोना वायरस के चपेट में आने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की उसके तुरंत बाद ही सेलेब्स और उनके फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना करनी शुरू कर दी। एक्ट्रेस मौनी रॉय, रश्मि देसाई, करिश्मा तन्ना, आश्का गोराडिया, रितु शिवपुरी व एक्टर जय भानुशाली ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया। बता दें कि अब तक बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई सेलेब्स कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। 

मालूम हो कि गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरीज रामायण में नजर आए थे जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था और उनके साथ सीता के रोल में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ ही समय में दोनों ने शादी कर ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।