लाइव टीवी

इरफान खान को टीवी स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि, सिद्धार्थ शुक्ला-दिव्यांका त्रिपाठी सहित सेलेब्स बोले वापस लौट आओ

Updated Apr 29, 2020 | 22:59 IST

TV Stars Pay Tribute Irrfan Khan: इरफान खान की मौत की खबर से मनोरंजन जगत को करारा झटका लगा है। टीवी सेलेब्स ने भी इरफान खान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी सेलेब्स ने दी इरफान खान को श्रद्धांजलि।
मुख्य बातें
  • आज सुबह अचानक इरफान खान का निधन हो गया।
  • इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन होस्पिटल में अंतिम सांस ली।
  • बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ टीवी सेलेब्स भी उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ टीवी सेलेब्स ने भी इरफान खान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आज सुबह अचानक इरफान खान का निधन हो गया। इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन होस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। अचानक आई इस खबर ने मनोरंजन जगत को करारा झटका दिया है। 
टीवी एक्टर और कॉमेडियन कीकू शारदा ने इरफान के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। कीकू ने लिखा, 'आपके साथ मुलाकात करना एक सम्मान की बात रही। आपको जानना, साथ काम करना और आपके आसपास रहना..। आप कैसे और किस तरह से एफर्टलेस तरीके से चीजें करते हैं। काश मैं आपके साथ और रह पाता।' आपको बता दें, कीकू शारदा ने इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम किया है। 


दिव्यांका त्रिपाठी ने इरफान खान को श्रद्धाजलि देते हुए लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा कि आप हमारे बीच में नहीं है। हमने अपने सबसे शानदारन स्टार को खो दिया। इरफान खान आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।' वहीं विवेक दहिया ने लिखा, 'अपने क्रिएटिव तरीके से आपने अपना रास्ता बनाया। साथ ही इंडियन सिनेमा को एक अलग दृष्टिकोण दिया। आपका जाना सिनेमा को बहुत बड़ी छति है। आप बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए।'


बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट किया, 'ये जानकर शॉक्ड में हूं कि इरफान खान नहीं रहे। ये आर्टिस्टिक वर्ल्ड को गहरा सदमा है। जिंदगी कितनी अनप्रिडिक्टेबल है।' रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल, मधुरिमा तुली ने भी इरफान खान को श्रद्धांजलि दी।  


टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल, आकांक्षा पुरी, केआरके, मोहित रैना, करण वी ग्रोवर, करण वाही, मोहित रैना, शोएब इब्राहिम, देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई सेलेब्स ने इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता की मौत को स्टार्स उद्योग का बड़ा नुकसान बता रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।