लाइव टीवी

Kamya Punjabi Marriage: मां की दूसरी शादी से खुश हैं काम्या पंजाबी की बेटी

Updated Sep 13, 2019 | 18:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kamya Punjabi Second Marriage: काम्या पंजाबी जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। अब काम्या ने खुलासा किया कि उनकी बेटी और परिवार के लोगों का उनकी दूसरी शादी पर क्या रिएक्शन था।

Loading ...
Kamya Punjabi
मुख्य बातें
  • काम्या पंजाबी ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से पहली शादी की थी। इस शादी से बेटी आरा हैं।
  • काम्या ने अब बताया है कि उनकी दूसरी शादी पर बेटी और परिवार का क्या रिएक्शन था।
  • काम्या के मंगेतर शलभ डंग की भी ये दूसरी शादी है।

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शलभ डंग से दूसरी शादी करने जा रही हैं। काम्या ने अब बताया है कि उनकी दूसरी शादी पर बेटी और परिवार का क्या रिएक्शन था। काम्या और शलभ की ये दूसरी शादी है। 

काम्या पंजाबी ने एक इंटरव्यू में शादी पर कहा, " मैं काफी खुश हूं। मेरी बेटी को भी शलभ की कंपनी काफी पसंद आती है। बच्चे अपनी लाइफ में किसी नए शख्स को लाने और उसे स्वीकार करने में थोड़ा वक्त जरूर लेते हैं।"

काम्या पंजाब के मुताबिक,"मैंने शलभ और अपनी बेटी को साथ में घुलने-मिलने के लिए वक्त दिया था। वहीं, परिवार के रिएक्शन पर काम्या पंजाबी ने कहा, " शलभ मेरी बेटी के अलावा मेरे परिवार वालों से भी मिला। उसके व्यवहार से सभी इंप्रेस हो गए।"    

शलभ के परिवार से मिली काम्या 
काम्या ने बताया कि, "ये शलभ की भी दूसरी शादी है। ऐसे में उनका परिवार काफी प्रेशर में था। इस वजह से मैं उससे मिली थी। वह हमारे रिश्ते से काफी खुश थे। शलभ का परिवार काफी खुले विचारों का है।  हालांकि, जब उन्होंने अपने परिवार को मेरे बारे में बताया तो वह थोड़े हैरान थे।" 

काम्या ने ये भी बताया कि शुरुआत में वह दूसरी शादी के लिए तैयार नहीं थी। बकौल काम्या, "मुझे नहीं पता था कि हम कैसे मैनेज करेंगे। एक एक्टर को 12 घंटे सेट पर बिताने होते हैं। वह भी जॉब करते हैं और अपना काम नहीं छोड़ सकते। आखिर में हमने तय किया कि वह वीकेंड में मुंबई आया करेंगे।"

2013 में टूटी थी पहली शादी 
काम्या पंजाबी ने इससे पहले बिजनेसमैन बंटी नेगी से पहली शादी की थी। इस शादी से दोनों की बेटी आरा हैं। बंटी और काम्या का साल 2013 में तलाक हो गया था। वहीं, शलभ एक हेल्थ केयर प्रोफेशनल हैं। शलभ की पहली शादी से बेटा ईशान है। 

काम्या और शलभ की पहली मुलाकात इसी साल फरवरी में हुई थी। मुलाकात के डेढ़ महीने बाद शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो काम्या फिलहाल शक्ति एक एहसास में नजर आ रही हैं।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।