लाइव टीवी

Kasautii Zindagii Kay 2: करण सिंह ग्रोवर के बाद उनकी ऑनस्क्रीन बेटी Jia Narigara ने भी छोड़ा सीरियल

Updated Oct 24, 2019 | 00:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

kasautii zindagii kay 2 में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण सिंह ग्रोवर ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। करण के जाने के बाद उनकी ऑनस्क्रीन फैमिली ने भी शो को अलविदा कहना शुरू कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
एरिका फर्नांडिस, जिया नारीगारा और करण सिंह ग्रोवर।
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 को करण सिंह ग्रोवर ने अलविदा कह दिया है।
  • सीरियल में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण की फेयरवल पार्टी भी हो चुकी है।
  • करण के जाने के बाद उनकी ऑनस्क्रीन फैमिली ने भी शो को अलविदा कहना शुरू कर दिया है।

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 से एक के बाद एक एक्टर्स बाहर जा रहे हैं। कुछ टाइम पहले ही मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण सिंह ग्रोवर ने सीरियल को अलविदा कहा है। बीच में रिपोर्ट्स आईं कि सीरियल तनवी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सोनिया अयोध्दया भी इसे बीच में छोड़ सकती हैं। सीरियल से करण के जाने के बाद उनकी ऑनस्क्रीन फैमिली भी शो को अलविदा कहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण के जाने के बाद उनके ऑनस्क्रीन फैमिली मेंबर्स के पास ज्यादा रोल नहीं बचा है। इसी कारण जल्द ही उनकी फैमिली का रोल खत्म कर दिया जाएगा बल्कि इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। खबर सामने आ रही है कि कसौटी जिंदगी की 2  में मिस्टर बजाज की बेटी कुकी का रोल निभाने वालीं चाइल्ड आर्टिस्ट जिया नारीगारा ने ये सीरियल छोड़ दिया है। 
जी हां, कसौटी जिंदगी की 2 में कुकी बनीं जिया अब और सीरियल में नजर नहीं आएंगी। बड़े ही शानदार तरीके से सीरियल में अपनी अलग बनाने वालीं जिया नारीगारा ने ये शो छोड़ दिया है। जिया ने खुद एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है। इस वीडियो में वो सीरियल में प्रेरणा का रोल निभा रहीं एरिका फर्नांडिस के साथ में नजर आ रही हैं। जिया नागीगारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एरिका फर्नांडिस डियर मैं आपको बहुत मिस करूंगी। मेरी केयर करने के लिए और मुझे प्यार करने के आपका बहुत बहुत शुक्रिया। आई लव यू सो मच...।'


करण सिंह ग्रोवर ने जब कसौटी जिंदगी की 2 छोड़ा था तो टीम ने उनको फेयरवेल दी थी। करण ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'अच्छा वक्त बिताने के लिए आप सभी का धन्यवाद। ये बहुत ही अमेजिंग फेयरवेल थी। थैंक्यू एकता कपूर।' करण से पहले कोमोलिका का किरदार निभा रहीं हिना खान ने सीरियल छोड़ दिया था। उनके बाद एक्ट्रेस अमाना शरीफ कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। 


वैसे अब जल्द कसौटी जिंदगी की 2 में पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस इसकी कहानी को रीक्रिएट करने वाले हैं। जल्द ही दर्शकों को स्टोरी में नए-नए ट्विस्ट मिलेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।