लाइव टीवी

KBC 12 5 November: हार्दिक पाटिल ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए, कंटेस्टेंट के पति को अमिताभ बच्चन ने दी ये सलाह

Updated Nov 06, 2020 | 00:04 IST

Kaun Banega Crorepati 12 5 November 2020: कौन बनेगा करोड़पति 12 के आज के एपिसोड में हॉटसीट पर तीन कंटेस्टेंट बैठे। कंटेस्टेंट हार्दिक पाटिल को मेकर्स ने खास तोहफा दिया।

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 12
मुख्य बातें
  • केबीसी में आज हार्दिक पाटिल ने 12 लाख 50 हजार से आगे अपना गेम बढ़ाया।
  • हार्दिक 25 लाख रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे पाए।
  • हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट रूबी सिंह के पति को अमिताभ बच्चन ने खास सलाह दी।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में आज तीन कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठे हैं। बुधवार हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट हार्दिक पाटिल ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते हैं। हार्दिक पाटिल को केबीसी के मेकर्स ने तोहफा भी दिया। 

गुरुवार के एपिसोड में पिछले एपिसोड के कंटेस्टेंट हार्दिक पाटिल ने आज पहले ही सवाल में गेम क्विट कर दिया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि केबीसी ने उनके अंकल के बेटे को पांच लाख रुपए की स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है।

हार्दिक पाटिल से 25 लाख रुपए का सवाल था कि इनमें से कौन सी पंडूब्बी अरब सागर पर मौजूद मछली की एक प्रजाति से प्रेरित है, जिसे साल 2019 में इंडियन नेवी में कमिशन किया गया था। इसका जवाब था आईएनएस खंडेरी। 

गुंजन लता ने जीते छह लाख 40 हजार
हार्दिक पाटिल के जाने के बाद वाराणसी की गुंजन लता फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर गुंजन लता हॉटसीट पर बैठी थीं। गुंजन पेशे से एक बैंक मैनेजर हैं। उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते हैं।

गुंजन लता से 12 लाख 50 हजार का सवाल पूछा कि मुंबई का नेविल हाउस किस कपड़ा कंपनी का मुख्यालय है। इसका सही जवाब था बांबे डाइंग। गुंजन ने गेम क्विट करने का फैसला लिया।    

रूबी सिंह बैठीं हॉटसीट पर 
गुंजन के जाने के बाद बिहार के कटिहार जिले की रहने वालीं रूबी सिंह केबीसी की हॉटसीट पर पहुंच गई। रूबी केबीसी से पैसे जीतकर अपने ससुराल वालों के लिए एक घर बनाना चाहती हैं।

रूबी ने एक सवाल में कहा कि उन्हें नहीं पता कि फालूदा क्या होता है। रूबी के पति को अमिताभ बच्चन ने सलाह दी कि वह दोनों फालूदा डेट पर जाएं। रूबी के मुताबिक- 'आप इनको बोलियें कि देवीजी आज आपको रेस्टोरेंट खाना ले जाना चाहता हूं। क्या आप चलेंगी मेरे साथ?
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।