लाइव टीवी

KBC 12: कर्मवीर स्पेशल में फूलबासन यादव ने जीते 50 लाख रुपये, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

Updated Oct 23, 2020 | 23:04 IST

Kaun Banega Crorepati 12: कौन बनेगा करोड़पति 12 के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड़ में पहुंचीं छत्तीसगढ़ की रहने वाली फूलबासन यादव, जो आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के लिए काम करती हैं।

Loading ...
Phoolbasan Yadav with Renuka Shahane
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 के कर्मवीर स्पेशल में पहुंचीं फूलबासन यादव
  • केबीसी में फूलबासन यादव ने जीते 50 लाख रुपये
  • क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज कर्मवीर एपिसोड में पहुंचीं 50 वर्षीय फूलबासन यादव, जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं। फूलबासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि बचपन में वो पढ़ना चाहती थीं लेकिन गरीबी के कारण उनके माता- पिता उन्हें पढ़ा नहीं सके। उनके माता- पिता ने गरीबी और लड़की होने की बात कहकर पढ़ाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया वो लड़की होकर कुछ कर दिखाएंगी। 

फूलबासन यादव शो से 50 लाख रुपये जीतकर गईं। 50 लाख रुपये के लिए उनसे जो सवाल पूछा गया वो उसका जवाब नहीं जानती थीं। इसके लिए उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। क्या आप जानते हैं 50 लाख के इस सवाल का जवाब? उनसे 50 लाख के लिए पूछा गया ये सवाल था:-

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थीं जिन्हें, अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?

A. किंकरी देवी
B. दया बाई
C. मानसी प्रधान
D. चुनी कोटल

इस सवाल का सही जवाब है A. किंकरी देवी।

कौन हैं फूलबासन यादव

पद्मश्री विजेता फूलबासन यादव का बचपन गरीबी में बीता, वो  बचपन में अपने मां-बाप के साथ चाय के ठेले पर कप धोने का काम करती थीं। वो सात भाई- बहन थे और बचपन में उनका परिवार कई दिनों तक भूखे पेट रहता था। 12 साल की कम उम्र में ही फूलबासन की शादी एक चरवाहे से करवा दी गई और उनके बच्चे हुए। अपने बच्चों का पेट भरने के लिए वो घर- घर खाना मांगने जाती थीं। इन चुनौतियों का सामने करते हुए उन्होंने फैसला किया कि वे  गरीबी, भुखमरी और बाल विवाह के खिलाफ काम करेंगी। आज उनके संगठन से 2 लाख महिलाएं जुड़ी हुईं हैं जो महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।