लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा नहीं बता पाईं- किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे हनुमान, सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी

Updated Sep 21, 2019 | 10:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर केबीसी गेम खेला। इस दौरान सोनाक्षी उस सवाल पर जाकर अटक गईं जिसका जवाब भारत का बच्चा-बच्चा जानता है लेकिन वो इसका सही उत्तर नहीं दे सकीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा।
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में शामिल हुईं।
  • सोनाक्षी ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर केबीसी गेम खेला।
  • सोनाक्षी शो में समाज सेविका रूमा देवी को सपोर्ट करने पहुंची थीं।

कौन बनेगा करोड़पति-11 में शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शामिल हुईं। सोनाक्षी ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर केबीसी गेम खेला। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा केबीसी-11 के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में शामिल हुई थीं। इस दौरान सोनाक्षी ने बाड़मेर से आईं समाज सेविका रूमा देवी के साथ मिलकर गेम शो गेमा। तभी केबीसी-11 में सोनाक्षी से एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसका जवाब भारत का बच्चा-बच्चा जानता है लेकिन वो इसका सही उत्तर नहीं दे सकीं। जी हां, सोनाक्षी उस सवाल पर जाकर अटक गईं और फिर उन्होंने एक्सपर्ट लाइफलाइन का उपयोग किया। ये था वो सवाल....
रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?
A.सुग्रीव 
B.लक्ष्मण
C.सीता
D.राम


केबीसी-11 में सोनाक्षी से ये सवाल 1 लाख 60 हजार रुपए के लिए पूछा गया था। जवाब पता नहीं होने के बाद से सोनाक्षी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। जानकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी के फैमिली मेंबर्स के नाम रामायण से लिए गए हैं। यहां तक कि उनके घर का नाम रामायण है। केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी सोनाक्षी सिन्हा का शो में मजाक बनाया। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान रियलिटी शो में बताया कि उनके पूरे परिवार के लोगों के नाम रामायण से इंस्पायर हैं। सोनाक्षी के पापा नाम शत्रुघ्न है और उनके तीनों अंकल का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है। साथ ही आपके भाइयों का नाम लव और कुश हैं। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान कहा, 'सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा आप अपने पति से कहें कि ये एपिसोड ना देखें।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।