लाइव टीवी

KBC 13 first episode: बाबर से जुड़े सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए ज्ञान राज, मां को हो चुका है ब्रेन हेमरेज

Updated Aug 23, 2021 | 23:27 IST

Kaun Banega Crorepati 13 First Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के पहले एपिसोड में ज्ञान राज हॉटसीट पर बैठे थे। जानिए कितनी राशि जीतकर लौटे ज्ञान राज...

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 13 Episode 1
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 13 का आगाज हो गया है।
  • कौन बनेगा करोड़पति के पहले एपिसोड में ज्ञानराज हॉटसीट पर बैठे।
  • ज्ञानराज केवल तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटे।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का आगाज हो गया है। पहले दिन हॉटसीट पर झारखंड के स्कूल टीचर ज्ञान राज हॉटसीट पर बैठने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। ज्ञान केवल तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटे।  

ज्ञान राज ने छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया था। इसके बाद उनसे 12 लाख 50 हजार का सवाल पूछा- बाबर की आत्मकथा बाबरनामा किस भाषा में लिखी गई है? ज्ञान राज ने इसका जवाब वीगर बताया जबकि Uyghur इसका सही जवाब चगताई था। ऐसे में ज्ञानराज तीन लाख 20 हजार रुपए लेकर घर वापस गए। 

पीएम मोदी की टीम में हैं शामिल 
ज्ञान राज पीएम नरेंद्र मोदी के वैज्ञानिक सलाहकारों की टीम के सदस्य हैं। ज्ञान पानी के साथ-साथ कई समस्याओं का हल ढूंढने का काम करते हैं।  ज्ञानराज झारखंड के स्कूल में साइंस के टीचर भी हैं। सीजन 13 के पहले कंटेस्टेंट ने बताया कि वह गांव के बच्चों को रोबोटिक्स और ड्रोन्स के बारे में बताते हैं। उनकी लाइफ 3 इडियट्स के रैंचो से मिलती है। 

मां को हो चुका है ब्रेन हैमरेज 
ज्ञान राज ने शो में बताया कि जब वह 12वीं की परीक्षा के बाद उन्हें इसरो से ऑफर आया था। इस दौरान उनकी मां का ब्रेन हैमरेज हो गया। इस कारण वह जा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि अब वह बच्चों को पढ़ा रहे हैं और बच्चों को इसरो का ऑफर आ चुका है। 

ज्ञान राज के जाने के बाद नेहा बटला हॉटसीट पर बैठीं। नेहा बटला एक वेटेनरी डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि वह शो में अपने सुसरजी का सपना पूरा करने आई हैं। खेल खत्म होने तक वह दो हजार रुपए जीत गई। बिग बी ने शो का अंत अपने पिता की कविता से की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।