लाइव टीवी

KBC 14: अनेरी आर्या ने 50 लाख रुपये के सवाल पर छोड़ा शो, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?

Updated Sep 13, 2022 | 07:12 IST

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचीं सूरत की रहने वाली अनेरी आर्या जो शो से 25 लाख रुपये जीतकर गईं। वो 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 14
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचीं सूरत की अनेरी आर्या।
  • अनेरी ने शो में जीते 25 लाख रुपये।
  • जानें 50 लाख रुपये का वो सवाल जिसका जवाब नहीं दे सकीं अनेरी।

कौन बनेगा करोड़पति 14 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट पहुंचे और यहां से लाखों रुपये जीतकर गए। इस शो का सोमवार का एपिसोड काफी खास रहा, जहां गुजरात के सूरत की रहने वाली अनेरी आर्या पहुंचीं। अनेरी इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और शो से 25 लाख रुपये की धनराशि जीतकर गईं। 

अनेरी की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि वो पार्टियली ब्लाइंड हैं। उनके पिता ने शो में बताया कि 26 साल की अनेरी की आंख की अब तक तक करीब 13 सर्जरी हो चुकी हैं। शो में उन्होंने अपने ज्ञान के दम पर 25 लाख रुपये जीते। जानें क्या है 50 लाख रुपये का वो सवाल जिसका जवाब नहीं दे सकीं अनेरी। 

Also Read:  क्या 75 लाख रुपये के इस सवाल का सही जवाब जानते हैं आप? जिसपर कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

ये था 50 लाख रुपये का वो सवाल, जिसपर अनेरी ने छोड़ा शो-

इनमें से किस रासायनिक तत्व का नाम हमारे सौर-मंडल में पाए जाने वाले एक खगोलीय पिंड से नहीं मिलता है?
A. सीरियम
B. पलेडियम
C. नायोबियम
D. टेलुरियम

अनेरी के पास कोई लाइफलाइन बाकी नहीं थी, ना ही वो इस सवाल का सही जवाब जानती थीं जिसके चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। इस सवाल का सही जवाब है C. नायोबियम।

इससे पहले 25 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब अनेरी खुद दिया था। उनके पास कोई लाइफ लाइन बाकि नहीं थी, लेकिन वो इस सवाल का जवाब जानती थीं। जानें क्या था वो सवाल

1967 में, किस स्थान के नागरिकों ने जनमत संग्रह के माध्यम से महाराष्ट्र में शामिल होने के विरुद्ध मतदान किया था?

A. बेलगाम
B. कच्छ
C. गोवा
D. जूनागढ़

 

इस सवाल का सही जवाब है C. गोवा।

Also Read: बिहार की रजनी मिश्रा ने 75 लाख रुपये के सवाल पर छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

मालूम हो कि अनेरी पढ़ने का शौक रखती हैं और उन्हें गाने का भी शौक है। शो में बिग बी ने उन्हें अपना पसंदीदा गाना गाने के लिए कहा जिसके बाद अनेरी ने शो में अपना फेवरिट गाना गाया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।