लाइव टीवी

खतरों के खिलाड़ी-10 के पहले एपिसोड का वीडियो हुआ लीक, करण पटेल ने शाहरुख खान के गाने पर ली एंट्री

Updated Aug 09, 2019 | 09:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है। इसी बीच शूटिंग सेट से पहले एपिसोड का वीडियो लीक हो गया है। जिसमें खतरों के खिलाड़ी के सेट का नजारा साफ देखा जा सकता है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
खतरों के खिलाड़ी।
मुख्य बातें
  • रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में इस बार कई बड़े सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं।
  • इस साल रोहित शेट्टी शो को होस्ट करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी कर रहे हैं।
  • खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग इस बार बुल्गारिया के साथ यूरोप में कई अन्य हिस्सों में होने वाली है।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 के साथ वापसी कर रहा है। रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने इस शो से दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं। कुछ टाइम पहले ही खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट शो की शूटिंग के लिए बुल्गारिया रवाना हुए हैं। यहीं पर शो की शूटिंग चल रही है। इसी बीच शूटिंग सेट से पहले एपिसोड का वीडियो लीक हो गया है। जिसमें खतरों के खिलाड़ी के सेट का नजारा साफ देखा जा सकता है। 
वीडियो में आप टीवी एक्टर करण पटेल की एंट्री दिखाई जा रही है। करण पटेल इसमें दो विदेशी लड़कियों के साथ शाहरुख खान के फेमस गाने वो हसीना वो नीलम परी... पर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान उनकी एंट्री पर सेट पर मौजूद करिश्मा तन्ना, रानी चटर्जी, अदा खान, आरजे मलिष्का, शिविन नांरग सहित बाकी मेंबर्स तालियां बजाकर स्वागत करते नजर आए। 


इसी के साथ खतरों के खिलाड़ी के कुछ और शॉर्ट वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें कभी टीम मेंबर्स साथ में मस्ती करते तो कभी रोहित शेट्टी के बताए खतरनाक स्टंट के लिए तैयारी करते दिख रहे हैं। कंटेस्टेंट रानी चटर्जी ने भी कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रानी चटर्जी फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी की जैकेट पहनकर कैटवॉक करती दिख रही थीं। रानी ने ये वीडियो शेयर कर बताया था, 'शूट का पहला दिन काफी रोमांचक है। बहुत डरावना और मजेदार ड्रामा जल्द...।'

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में इस बार कई बड़े सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं। इस साल रोहित शेट्टी शो को होस्ट करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग इस बार बुल्गारिया के साथ यूरोप में कई अन्य हिस्सों में होने वाली है। शो में सीरियल नागिन से घर-घर फेमस हुईं अदा खान, सीरियल स्वरागिनी फेम तेजस्वी प्रकाश, रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोंसा, कॉमेडियन बलराज सयल, डांसर एंड कोरियोग्राफर धर्मेंश येलांदे, करण पटेल सहित कई बड़े स्टार्स शो का हिस्सा बन रहे हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।