लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 11 स्टार Vishal Aditya Singh और Sana Makbul कर रहे डेट?, TV एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Updated Jul 11, 2021 | 13:57 IST

KKK 11 Vishal Aditya Singh and Sana Makbul Dating?: विशाल आदित्य सिंह का कहना है- मैं दुनिया को बताना चाहूंगा कि दुनिया वालों जालो मत, एक लड़का और एक लड़की दोस्त हो सकते हैं...

Loading ...
विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल।
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट के जुड़ी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।
  • खबर है कि विशाल आदित्य सिंह और सना मकबुल डेट कर रहे हैं।
  • हालांकि खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

खतरों के खिलाड़ी 11 अपने लॉन्च को लेकर चर्चा में हैं। अब खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट के जुड़ी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि विशाल आदित्य सिंह और सना मकबुल डेट कर रहे हैं। हालांकि खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। बल्कि दोनों एक-दूसरे को 'अच्छा' दोस्त बताते हैं। यह बात उन अटकलों के बीच सामने आई है जब दोनों की डेटिंग न्यूज सामने आई है। कुछ वक्त पहले विशाल आदित्य सिंह और सना मकबुल ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें उन्हें पिछले महीने केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान एक साथ पोज देते हुए देखा गया था। 

विशाल आदित्य सिंह ने इन खबरों पर बात करते हुए बताया, 'मैं इसे स्पष्ट कर दूं, सना बहुत अच्छी दोस्त है और मैं दुनिया को बताना चाहूंगा कि दुनिया वालों जालो मत, एक लड़का और एक लड़की दोस्त हो सकते हैं। जरूरी नहीं कि हमेशा रोमांटिक रिश्ता ही हो। इसके अलावा, मैंने निक्की तंबोली के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, लेकिन किसी ने मुझे उसके साथ नहीं जोड़ा।'

सना मकबुल ने भी तोड़ी चुप्पी
सना मकबुल ने भी इन खबरों को झूठा बताया। सना ने कहा कि वो सिर्फ 'अच्छे दोस्त' हैं और वह अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 'विशाल मैन है वो बॉय नहीं है। मुझे उसके बारे में यही पसंद है। वह बहुत दयालु, उदार, विचारशील है और अपने दोस्तों की बहुत अच्छी तरह से देखभाल करता है। मुझे उन्हें शो में जानने का मौका मिला। वो एक बहुत ही हेल्पिंग दोस्त हैं और उन्होंने स्टंट को करने में मेरी मदद की। लेकिन, मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि हम सिर्फ दोस्त और सिंगल हैं। इस दोस्ती में और कुछ नहीं है। हम अच्छे दोस्त हैं और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं उसे पसंद करती हूं और वह बहुत अच्छा दोस्त है।'

केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान, सना और विशाल ने कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। जिससे फैन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि वे डेट कर रहे हैं। बता दें, खतरों के खिलाड़ी 17 जुलाई से प्रसारित होगा। इसमें श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, सौरभ राज जैन, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, महक चहल, अनुष्का सेन, वरुण सूद, राहुल वैद्य, आस्था गिल कंटेस्टेंट होंगे। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।