लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 12: लकड़बग्घे के साथ पिंजरे में बंद हुई कनिका मान, जंगली जानवर ने खाया एक्ट्रेस का पैर?

Updated Jul 05, 2022 | 17:36 IST

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Promo: खतरों के खिलाड़ी 12 के नए प्रोमो के मुताबिक कनिका मान खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने जा रही हैं। कनिका को लकड़बग्घे के साथ पिंजरे में बंद कर दिया जाएगा।

Loading ...
Kanika Maan
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में एरिका पैकर्ड शो से बाहर हो गई हैं।
  • कनिका मान खतरनाक स्टंट को परफॉर्म करने जा रही हैं।
  • लकड़बग्घो के साथ पिंजरे में बंद हो जाएगी कनिका मान।

Khatron Ke Khiladi 12 Promo. टीवी सीरियल खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में पहला एलिमिनेशन हो गया है। एरिका पैकर्ड शो से बाहर होने वालीं पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। वहीं, नए प्रोमो के मुताबिक कनिका मान सबसे खतरनाक स्टंट करने जा रही हैं। प्रोम कनिका मान को लकड़बग्घे के पिंजरे में डाल दिया जाएगा।     

खतरों के खिलाड़ी 12 के नए प्रोमो में होस्ट रोहित शेट्टी टास्क के बारे में बताते हैं। टास्क के मुताबिक कनिका मान को लकड़बग्घे के साथ पिंजरे में बंद कर दिया जाएगा। लकड़बग्घा कनिका मान को देखकर गुर्राता है। वहीं, एक्ट्रेस लकड़बग्घे को देखकर डर जाती हैं और स्टंट करते हुए जोर-जोर से रोने लगती हैं। वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर रहमानी कनिका को डरता हुए देख रोने लगती हैं। प्रोमो के आखिर में कनिका के पांव में चोट लग जाती है। हालांकि, चोट लगने का सीन वीडियो में नहीं दिखाया गया है।

यहां देखें खतरों के खिलाड़ी 12 का प्रोमो (Khatron Ke Khiladi 11 Promo)

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12 में निशांत भट्ट को लगे 440 वोल्ट के झटके, नया प्रोमो देख डरने की जगह हंसने लग जाएंगे आप

एरिका पैकार्ड ने कही ये बात (Erika Packard eliminated)
खतरों के खिलाड़ी 12 से निकलने के बाद एरिका पैकर्ड ने IANS से बातचीत में कहा कि, 'शो से बाहर निकलने का मुझे दुख है। मैंने इस शो से बहुत खुद सीखा है। मुझे यहां पर बहुत अच्छे लोग मिले हैं। मैं इनके साथ हमेशा जुड़ी रहूंगी। इस रिएलिटी शो में होना मेरे लिए अपने डर को दूर करने जैसा था। मैंने अपना बेस्ट दिया। एलिमिनेशन स्टंट के दौरान मैं थोड़ा डर गई थी। इस कारण मैं चाबियां रख नहीं सकती थी।' आपको बता दें कि पहले स्टंट में एरिका पैकर्ड और निशांत भट्ट के बीच मुकाबला था। 

खतरों के खिलाड़ी 12 दो जुलाई 2022 से टीवी पर ऑन एयर हुआ था। सीजन 12 में रुबीना दिलैक, सृष्टि झा, शिवांगी जोशी, कनिका मान, प्रतीक सहजपाल, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट, अनेरी वजानी, फैसल मलिक और जन्नत जुबैर रहमानी कंटेस्टेंट हैं। शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।