लाइव टीवी

Mahesh Shetty Statement: बात तक नहीं कर पा रहे महेश शेट्टी, भाई की मौत का सदमा, टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

Updated Jun 16, 2020 | 08:36 IST

Mahesh Shetty Statement For Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी कॉल पवित्र रिश्ता के सह-कलाकार महेश शेट्टी को किया था। हालांकि महेश फोन पिक नहीं कर पाए थे...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुशांत सिंह राजपूत और महेश शेट्टी।
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के निधन से मनोरंजन इंडस्ट्री और पूरे देश को सदमा लगा है।
  • सुशांत ने आखिरी कॉल अपने पवित्र रिश्ता के सह-कलाकार महेश शेट्टी को किया था।
  • महेश शेट्टी के पास सुशांत का फोन आया लेकिन वो इस उसे पिक नहीं कर पाए थे।

हम अभी भी इस तथ्य पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। एक्टर ने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट पर पंखे से फांसी लगा ली। आत्महत्या से मरने से घंटों पहले अभिनेता सुशांत कथित तौर पर ठीक थे और सुबह उन्होंने जूस भी पिया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद वो अपने कमरे में मृत पाए गए। 
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से मनोरंजन इंडस्ट्री और पूरे देश को सदमा लगा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सुशांत ने आखिरी कॉल अपने पवित्र रिश्ता के सह-कलाकार महेश शेट्टी को किया था। इस बात की भी अब पुष्टि हो गई है कि महेश शेट्टी के पास सुशांत का फोन आया लेकिन वो इस उसे पिक नहीं कर पाए थे। अब महेश की ओर से उनकी टीम ने अभिनेता के इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया। इसमें यह खुलासा किया कि महेश गहरे सदमे में हैं क्योंकि उन्होंने अपने भाई को खो दिया है।
अभी भी सदमे में हैं महेश शेट्टी 
महेश शेट्टी के इंस्टाग्राम स्टेटमेंट में लिखा, 'जैसा कि हम सभी सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बारे में सुनकर शॉक्ड और बहुत दर्द में हैं... ऐसी ही हालत महेश शेट्टी की भी है। उन्होंने एक भाई, एक बहुत ही प्रिय मित्र को खो दिया है। वो अभी भी सदमे में हैं और वास्तव में पूरी तरह से टूट चुके हैं। हम उनकी टीम, मीडिया और आप सभी से उनकी ओर से उन्हें कुछ प्राइवेसी प्रदान करने के लिए अनुरोध करते हैं। उन्हें इससे निकले का वक्त दें।'

पवित्र रिश्ता में साथ काम करते थे सुशांत सिंह राजपूत और महेश शेट्टी

सुशांत सिंह राजपूत और महेश शेट्टी ने एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया। इसमें सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे भी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत को आखिरी बार ड्राइव में जैकलीन फर्नांडीज के साथ देखा गया था। वहीं उनकी अन्य फिल्म छीछोरे बॉक्स ऑफिस पर एक स्लीपर हिट थी और यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।