लाइव टीवी

Neha Kakkar: पहली बार महीनेभर की छुट्टी पर लंदन जाएंगी नेहा कक्कड़, बोलीं- पहले पैसे नहीं थे अब टाइम नहीं है..

Updated Dec 25, 2019 | 12:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Neha Kakkar london Holiday: नेहा कक्कड़ पहली बार एक महीने की छुट्टी पर लंदन जा रही हैं। नेहा ने खुद बताया है कि ऐसे पहली बार होगा जब वो इतनी लंबी छुट्टियां मनाने जाएंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नेहा कक्कड़।
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ पहली बार एक महीने के हॉलिडे पर जा रही हैं।
  • नेहा ने पहले कभी इतनी लंबी छुट्टियां प्लान नहीं की है।
  • वो अब तक 5 दिनों से ज्यादा कभी हॉलिडे पर नहीं गई हैं।

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो लगातार अपने फैन्स के साथ डे टुडे लाइफ की बातें इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर करती हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि वो पहली बार एक महीने की छुट्टी पर जा रही हैं। नेहा ने खुद बताया है कि ऐसे पहली बार होगा जब वो इतनी लंबी छुट्टियां मनाने जाएंगी।

वैसे अब तक वो 5 दिनों से ज्यादा कभी हॉलिडे पर नहीं गई हैं। इसके पीछे की वजह पैसा भी रहा है। नेहा ने बताया कि कभी उनके पास हॉलिडे अफॉर्ड करने के पैसे नहीं थे और आज पैक्ड शेड्यूल के कारण टाइम नहीं है। 


नेहा कक्कड़ लिखती हैं, 'इंडियन आइडल-11 के खत्म होते ही मैं एक महीने की छुट्टी पर चली जाऊंगी! ज्यादातर समय लंदन में बिताऊंगी। ये मेरी पहली छुट्टी होगी जो 5 दिनों से अधिक समय तक रहेगी। अब तक मैंने ज्यादा से ज्यादा 4 या 5 दिन हॉलिडे मनाया है। जब से मैं प्रसिद्ध हूं इससे ज्यादा कभी ब्रेक नहीं लिया है। वैसे भी मैं अपने जीवन में शायद ही कोई छुट्टियों पर गई हूं। पहले पैसा नहीं था और अब टाइम नहीं है।'

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ ने अपने बीते कल को लेकर खुलकर बात की है। नेहा हमेशा से ही अपने स्ट्रगल फेज को लेकर मुखर रही हूं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड सिंगर बनने से पहने नेहा कक्कड़ अपनी बहन के साथ धार्मिक आयोजनों में गाने गाया करती थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।