लाइव टीवी

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma समेत सीरियल के सेट पर बनीं टीवी जगत की ये 6 पॉपुलर जोड़ियां 

Updated Dec 01, 2021 | 19:01 IST

Famous TV Real-life Couples: टीवी जगत के कई फेमस रियल-लाइफ कपल्स हैं, जिन्हें किसी टीवी सीरियल के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। इस लिस्ट में नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा से लेकर दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया समेत कई सितारे हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सीरियल के सेट पर हुआ था टीवी की इन 6 जोड़ियों को प्यार
मुख्य बातें
  • नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को हुआ था गुम है किसी के प्यार में के सेट पर प्यार।
  • एकता कपूर के सीरियल पर पहली बार मिले थे दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया।
  • टीवी जगत के पॉपुलर कपल्स हैं रवि दुबे और सरगुन मेहता।

Real-life TV Couples Who Fell In Love On The Set Of TV Serial: टीवी जगत में आए दिन कई जोड़ियां बनती हैं और कई जोड़ियां टूटती हैं। टीवी सीरियल्स की ही तरह फैंस को इन सितारों की लव-लाइफ में काफी इंट्रेस्ट होता है। टीवी कपल्स के लव-लाइफ और ब्रेकअप स्टोरीज को जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में कई रियल लाइफ टीवी कपल्स ऐसे हैं जिन्हें किसी टीवी सीरियल के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। कई टीवी कलाकारों ने किसी सीरियल में काम करने के दौरान ही अपना हमसफर चुन लिया था। इस लिस्ट में स्टार प्लस के फेमल सीरियल गुम है किसी के प्यार में के नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। 

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा 

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। 30 नवंबर 2021 के दिन इन सितारों ने सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं। इन दोनों सितारों को गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल के दौरान प्यार हुआ था। इस वर्ष की शुरूआत में इन दोनों ने रोका कर लिया था। 

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी 

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी रामायण सीरियल में अपने फेमस किरदार राम और सीता के लिए फेमस हैं। यह दोनों इस सीरियल के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद गुरमीत ने देबीना को प्रपोज किया था। जिसके बाद वर्ष 2011 में इन दोनों ने सात फेरे लिए थे। 

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा धूपर 

कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा धूपर की प्रेम कहानी बहुत फेमस है। इन दोनों की पहली मुलाकात मात-पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी। यहां यह दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। 

शरद केलकर और कीर्ति केलकर 

इन दोनों टीवी सितारों ने आक्रोश और सात फेरे में एक साथ काम किया था। टीवी सीरियल सात फेरे के दौरान ही इन्हें यह एहसास हो गया था कि यह दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। जिसके बाद वर्ष 2005 में यह शादी के बंधन में बंध गए। आज यह दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं। 

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया

छोटे पर्दे के फेमस कपल्स में से एक दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया हैं। इन दोनों नें 2016 में शादी की थी। टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर यह दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इन दोनों की लव-स्टोरी फैंस को बहुत पसंद आई थी। 

रवि दुबे और सरगुन मेहता 

अपने फैंस को कपल्स गोल्स देने से कभी भी रवि दुबे और सरगुन मेहता पीछे नहीं हटे हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात 12/24 करोलबाग के सेट पर हुई थी। इस सीरियल के दौरान इन दोनों ने एक-दूसरे को अपना हमसफर मान लिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।