लाइव टीवी

Naagin 4 फेम निया शर्मा ने किए थे खतरनाक स्टंट, Khatron Ke Khiladi की यादों को किया ताजा

Updated Jan 28, 2020 | 19:38 IST

Nia Sharma Khatron Ke Khiladi Days Memory: नागिन-4 में अब बृंदा का रोल निभा रहीं निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 का हिस्सा रही हैं। वो इस सीजन के टॉप कंटेस्टेंट में शामिल हुई थीं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
निया शर्मा।
मुख्य बातें
  • निया शर्मा ने अपने फैन्स के साथ कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं।
  • निया की ये तस्वीरें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के टास्क के दौरान की हैं।
  • फोटोज में निया खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं।

रोहित शेट्टी जल्द छोटे परदे पर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 लेकर आ रहे हैं। शो के प्रोमो सामने आ चुके हैं जिसमें रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को खतरनाक टास्क कराते नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा भी अपने खतरों के खिलाड़ी वाले दिन याद करती दिखीं। निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। ये तस्वीरें खतरों के खिलाड़ी के टास्क के दौरान की हैं।
दरअसल नागिन-4 में अब बृंदा का रोल निभा रहीं निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 का हिस्सा रही हैं। वो इस सीजन के टॉप कंटेस्टेंट में शामिल हुई थीं। अब निया शर्मा ने इस शो के दौरान की यादों को तस्वीरों के जरिए साझा किया है। 


निया शर्मा इन तस्वीरों में बेहद खतरनाक स्टंट कर रही हैं। पिंक स्पोर्ट टॉप एंड ब्लैक शॉर्ट्स पहने निया बड़े ही जज्बे के साथ अपने टास्क को पूरा करती नजर आईं। निया ने फोटो शेयर कर बताया कि क्या नहीं है जिससे वो लाइफ में गुजरी हैं। वैसे निया की इन तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। 


आपको बता दें, खतरों के खिलाड़ी जल्द छोटे परदे पर बिग बॉस-13 के रिप्लेस करेगा। इस बार शो में करिश्मा तन्ना, करण पटेल, शिविन नारंग, अम्रुता खानविलकर, आरजे मलिश्का, रानी चटर्जी सहित कई सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।