लाइव टीवी

ये हैं रामानंद सागर की रामायण के मल्टी टैलेंटेड 'केएल राहुल', 1-2 नहीं एकसाथ शो में निभाए थे कई किरदार

Ramanand Sagar Ramayan Actor Aslam Khan Compare with cricketer KL rahul Know Why?
Updated Apr 07, 2020 | 17:41 IST

Ramayan Star Aslam Khan Facts: रामायण के किरदार राम, सीता और लक्ष्मण के साथ एक और स्टार है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस स्टार का नाम असलम खान है जिसने शो में कई सारे किरदार निभाए थे...

Loading ...
Ramanand Sagar Ramayan Actor Aslam Khan Compare with cricketer KL rahul Know Why?Ramanand Sagar Ramayan Actor Aslam Khan Compare with cricketer KL rahul Know Why?
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
असलम खान।
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन की अवधि में टीवी शो रामायण दोबारा से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।
  • राम, सीता और लक्ष्मण के अलावा एक और स्टार है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
  • रामायण के इस स्टार का नाम असलम खान है।

रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर छोटे परदे पर वापस आ चुकी है। लॉकडाउन की अवधि में ये फेमस टीवी शो दोबारा से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के मुख्य किरदार राम, सीता और लक्ष्मण चर्चा में आ गए हैं वहीं एक और स्टार है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस स्टार का नाम असलम खान है जिसने रामायण में एक या दो नहीं बल्कि कई सारे किरदार निभाए थे।
टीवी शो रामायण के दोबारा ऑन एयर होने पर असलम खान के बेटे जैगम खान ने ट्विटर पर पूरी टीम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, 'ये मेरे लिए बहुत ही गर्व के पल है। धन्यवाद फिर से डीडी नेशनल पर रामायण टेलिकास्ट करने के लिए। मेरे पिता असलम खान ने शो की सपोर्टिंग टीम में बहुत की बड़ा रोल निभाया था। पूरी रामायण टीम को मेरा धन्यवाद।'  


असलम खान की पॉपुलैरिटी एकबार फिर से बढ़ गई है। शो फिर से ऑनएयर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना कमल हासन और मल्टी टैलेंटेड केएल राहुल से कर रहे हैं। असलम खान ने शो में राक्षस, ऋषि मुनि, समुद्र देवता सहित कई किरदार निभाए थे। 


असलम खान, रामानंद सागर की रामायण ही नहीं बल्कि टीवी शो कृष्णा, अलिफ लैला का भी हिस्सा रहे हैं। कृष्णा में उन्होंने फीमेल राक्षस का रोल निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।