लाइव टीवी

रामायण के इन सभी एक्टरों का हो चुका है निधन, किसी का ब्रेन हुआ डैमेज तो किसी ने डिप्रेशन में किया सुसाइड

Updated Apr 12, 2020 | 15:09 IST

Ramayan Actors Death: रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर से टेलिविजन पर प्रसारित की जा रही है। हम आपको बता रहे हैं इसके उन एक्टर्स के बारे में जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ramayan Actors who are not alive
मुख्य बातें
  • साल 1987 में शुरू हुई रामानंद सागर का रामायण एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित की जा रही है
  • रामायण में काम कर चुके कई एक्टर्स का निधन हो चुका है
  • रामायण के हनुमान, भरत और विभीषण समेत कई एक्टर्स अब इस दुनिया में नहीं हैं

इन दिनों रामानंद सागर के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' फिर से टेलिविजन पर प्रसारित की जा रही है और यह दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। आलम यह है कि इसे इतना देखा जा रहा है कि टीआरपी के मामले में इसने अन्य कई शो को पीछे छोड़ दिया है। इसके चार एपिसोड को 170 मिलियन व्यूज मिले थे। 

इस शो की शुरुआत साल 1987 में हुई थी और इसे दर्शकों को इतना प्यार मिला था कि इसमें भगवान का रोल प्ले करने वाले एक्टर्स को लोग पूजनीय मानने लगे थे। हम आपको बता रहे हैं शो में काम कर चुके उन लोगों के बारे में जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

हनुमान (दारा सिंह): रामायण में हनुमान का रोल निभाने वाले एक्टर दारा सिंह को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। रेस्लर रह चुके दारा सिंह अपनी पर्सनैलिटी के कारण इस रोल में बहुत अच्छे लगते थे। 7 जुलाई 2012 को उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया उनके ब्लड फ्लो में कमी आई और इसके चलते उनका ब्रेन डैमेज हो गया था। 11 जुलाई 2012 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अगले दिन यानी 12 जुलाई मुंबई स्थित अपने घर में उनका निधन हो गया। 

भरत (संजय जोग): रामायण भगवान राम के भाई भरत का रोल निभाया था एक्टर संजय जोग ने। वो मराठी फिल्मों के मशहूर एक्टर थे। 27 नवंबर 1995 को लीवर फेल होने के कारण उनका निधन हो गया था। 

विभीषण (मुकेश रावल): रामायण में रावण के भाई विभीषण का रोल एक्टर मुकेश रावल ने  निभाया था। वो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर थे। उन्होंने जिद, ये मझदार, लहू के दो रंग, सत्ता, औजार, कसक जैसी कई फिल्मों में काम किया। 15 नवंबर 2016 को मुंबई में ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई थी। दरअसल उनके बेटे का रेल हादसे में निधन हो गया था जिसके बाद से वो डिप्रेशन में थे और उन्होंने भी इसी तरह सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। 

मंथरा (ललिता पवार): राजा दशरथ की पत्नी कैकेयी की दासी मंथरा का रोल निभाया था एक्ट्रेस ललिता पवार ने। वो जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं और उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वो ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आईं। 24 फरवरी 1998 को पुणे में उनका निधन हो गया था। 

कौशल्या (जयश्री गडकर): भगवान राम की मां कौशल्या का रोल निभाया था एक्ट्रेस जयश्री गडकर ने। वो मराठी और हिंदी फिल्मों में काम करती थीं। 29 अगस्त 2008 में उनका निधन हो गया था। वो 66 साल की थीं। 

मूलराज राजदा (राजा जनक): रामायण में सीता माता के पिता राजा जनक का रोल निभाने वाले एक्टर मूलराज राजदा ने कई हिंदी और गुजराती टीवी सीरियल व फिल्मों में काम किया था।  उनका निधन 23 सितंबर 2012 को 81 साल की उम्र में हुआ था। 

इंद्रजीत (विजय अरोड़ा): रामायण में इंद्रजीत का रोल निभाया था एक्टर इंद्रजीत ने। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिसमें जरूरत, राखी और हथकड़ी, यादों की बारात, कादंबरी, इंसाफ, 36 घंटे, सबसे बड़ा सुख और जीवन ज्योति जैसी कई फिल्मों में काम किया। विजय अरोड़ा का निधन 2 फरवरी 2007 को पेट की बीमारी के चलते अपने घर पर हुआ था।

(नीचे वाली तस्वीर में सुग्रीव)

सुग्रीव (श्याम सुंदर कलानी):  रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर कलानी का इस साल मार्च में निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक वह काफी वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।