लाइव टीवी

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs Winner Aryananda Babu: आर्यनंदा बाबू बनीं सा रे गा मा पा की विजेता, जीते 5 लाख रु.

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 2020 are Zaid Ali, Tanishka Sarkar, Gurkeerat Singh, Madhav Arora, Ranita Banerjee, Aryananda Babu and Saksham Sonawane
Updated Oct 11, 2020 | 23:29 IST

Sa Re Ga Ma Pa 2020: सा रे गा मा पा की ट्रॉफी के लिए 7 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स ने दावेदारी पेश की। जैद अली, तनिष्का सरकार, गुरकीरत सिंह, माधव अरोड़ा, रनिता, आर्यनंदा और सक्षम ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी...

Loading ...
Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 2020 are Zaid Ali, Tanishka Sarkar, Gurkeerat Singh, Madhav Arora, Ranita Banerjee, Aryananda Babu and Saksham SonawaneSa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 2020 are Zaid Ali, Tanishka Sarkar, Gurkeerat Singh, Madhav Arora, Ranita Banerjee, Aryananda Babu and Saksham Sonawane
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020।
मुख्य बातें
  • सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020 का आज रात फिनाले रखा गया।
  • सा रे गा मा पा की चैंपियन ट्रॉफी के लिए सात फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स ने दावेदारी पेश की।
  • शो में चीफ गेस्ट के रूप में जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर, गोविंदा और सुनीता आहूजा पहुंची।

सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020( Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 2020) का आज रात(11 अक्टूबर) फिनाले रखा गया। सा रे गा मा पा की चैंपियन ट्रॉफी के लिए सात फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स ने दावेदारी पेश की। जैद अली(Zaid Ali), तनिष्का सरकार(Tanishka Sarkar), गुरकीरत सिंह(Gurkeerat Singh), माधव अरोड़ा(Madhav Arora), रनिता बनर्जी(Ranita Banerjee), आर्यनंदा बाबू(Aryananda Babu) और सक्षम सोनवणे(Saksham Sonawane) ने फिनाले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

कौन बना सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का विजेता?

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020( Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 2020)  की लगभग 9 महीने की जर्नी के बाद आर्यनंदा बाबू विजेता बनीं। बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी देकर आर्यनंदा बाबू ने सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स की ट्रॉफी अपने नाम की। आर्यनंदा बाबू को सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020 की विनर ट्रॉफी और इनाम के रूप में 5 लाख रूपए का चैक मिला। 

शो की पहली रनरअप रनिता बनर्जी बनीं। रनिता को ट्रॉफी के साथ 3 लाख रु. का चेक मिला। साथ ही सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह रहे। जिनको 2 लाख रुपए का चेक मिला। 

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020 फिनाले के एपिसोड में चीफ गेस्ट के रूप में जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर, गोविंदा और सुनीता आहूजा पहुंचीं। फिनाले में शो के जज अलका याग्निक, जावेद अली और हिमेश रेशमिया ने भी शानदार सिंगिंग परफॉर्मेंस दी। जैकी श्रॉफ फिल्म हीरो के अपने बांसुरी वाले फेमस सीन को सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मंच पर रीक्रेट करते दिखे। शक्ति कपूर ने भी गोविंदा के साथ सिंगिंग शो के मंच पर परफॉर्मेंस दी। 

गोविंदा और शक्ति कपूर ने राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल सहित कई फिल्मों के गाने पर स्टेज पर दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच पर जावेद अली ने एआर रहमान को ट्रिब्यूट दिया। आपको बता दें, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020 शो का ये सीजन इसी साल फरवरी में शुरू हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।