लाइव टीवी

कोकिलाबेन अब फिर करेंगी सवाल- रसोड़ा में कौन था? रूपल पटेल-मोहम्मद नाज़िम ने साइन किया साथ निभाना साथिया-2

Updated Sep 14, 2020 | 11:49 IST

Rupal Patel Saath Nibhaana Saathiya 2: रूपल पटेल, मोहम्मद नाज़िम और देवोलीना भट्टाचार्जी की तिकड़ी फिर नजर आने वाली है। रूपल और नाजिम ने साथ निभाना साथिया-2 के लिए हां कह दी है...

Loading ...
साथ निभाना साथिया।
मुख्य बातें
  • अभिनेत्री रूपल पटेल भी साथ निभाना साथिया-2 का हिस्सा होने वाली हैं।
  • रूपल अब साथ निभाना साथिया के सीजन 2 में कोकिला मोदी के रोल में लौट रही हैं।
  • रूपल के साथ अभिनेता मोहम्मद नाज़िम ने भी शो के लिए हां कह दी है।

साथ निभाना साथिया का सीजन 2 आने से दर्शक काफी खुश हैं। अब इस शो के फैन्स के लिए एक और नई खुशखबरी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री रूपल पटेल भी साथ निभाना साथिया-2 का हिस्सा होने वाली हैं। खबर है कि रूपल पटेल अपने इस लोकप्रिय शो साथ निभाना साथिया के सीजन 2 में कोकिला मोदी के रोल में लौट रही हैं। पहले सीजन से अभिनेत्री के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था। कुछ दिनों पहले रूपल पटेल की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें वो गोपी बहू से- रसोड़ा में कौन था...? सवाल पूछती दिखी थीं।

साथ निभाना साथिया टीवी शो की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद निर्माताओं ने फिर से देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ सीजन 2 लेकर लौटने का फैसला किया है। अब मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूपल पटेल जल्द ही देवोलीना भट्टाचार्जी की ऑन स्क्रीन सासू मां बनने वाली हैं। रूपल पटेल के साथ अभिनेता मोहम्मद नाज़िम ने भी शो के लिए हां कह दी है। मोहम्मद नाज़िम ने शो में अहम मोदी की भूमिका निभाई थी और अब वो दूसरे सीजन का भी हिस्सा बनने वाले हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रहीं रूपल पटेल
रूपल पटेल ने बताया, 'कोकी के बिना SNS2 नहीं हो सकता है। मैं साथ निभाना साथिया-2 का ऑफर मिलने के बाद सो नहीं पाई, क्योंकि मैं एक समय में एक शो करना पसंद करता हूं।' अभिनेत्री रूपल पटेल फिलहाल स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रही हैं, लेकिन उन्हें यकीन है कि निर्माता इसके लिए कोई सुनिश्चित तरीका निकालेंगे ताकि वो दोनों शो कर सकें। 

साथ निभाना साथिया-2 में ये 2 स्टार्स निभाएंगे लीड रोल
साथ निभाना साथिया-2 में गोपी बहू इस बार किसी गहना के बारे में बात करती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि साथ निभाना साथिया-2 गोपी बहू की बजाय गहना और नए किरदारों पर केंद्रित होने वाला है। इसीलिए साथ निभाना साथिया 2 के लीड स्टार्स फाइनल कर लिए गए हैं। ये दोनों कलाकार स्नेहा जैन और हर्ष नागर हैं जो साथ निभाना साथिया 2 में लीड भूमिका निभाएंगे। स्नेहा जैन टीवी शो में गहना की भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं अभिनेता हर्ष नागर उनके अपोजिट लीड हीरो होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।