लाइव टीवी

प्रेग्नेंसी के बाद सौम्या टंडन ने ऐसे घटाया वजन, बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट

Updated Jul 20, 2019 | 22:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सौम्या कहती हैं कि वह रोजाना सुबह वॉक पर जाया करती थी। मैं डिलीवरी के 10 बाद से 40 दिन तक ऐसा किया था। 40 दिन बाद उन्होंने जिम ज्वाइन कर लिया। जिम में वह पिलाटे्स की एक्सरसाइज की थी। 

Loading ...
Saumya Tondon
मुख्य बातें
  • सौम्या ने प्रेग्नेंसी के बाद काफी ट्रांसफॉर्मेन किया है।
  • सौम्या के मुताबिक उन्हें पीठ में दर्द होता था। उन्होंने फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज का सहारा लिया।
  • सौम्या के मुताबिक इस दौरान उन्होंने अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दिया था।

मुंबई. भाभी जी घर पर हैं कि गोरी मैम यानी सौम्या टंडन ने इस साल की शुरुआत में बेटे को जन्म दिया था। सौम्या ने प्रेग्नेंसी के बाद काफी ट्रांसफॉर्मेन किया है। यही वजह है कि वह बेटे को जन्म देने के कुछ वक्त बाद शूटिंग में वापस लौट गई हैं।   

सौम्या टंडन ने आईबी टाइम्स से बातचीत में बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद मेरा वेट नहीं बढ़ा था। मेरा केवल 12 से 13 किलो ही वजन बढ़ा था। डिलीवरी के बाद उन्होंने थोड़ी-थोड़ी एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी थी। 

सौम्या कहती हैं कि वह रोजाना सुबह वॉक पर जाया करती थी। मैं डिलीवरी के 10 बाद से 40 दिन तक ऐसा किया था। 40 दिन बाद उन्होंने जिम ज्वाइन कर लिया। जिम में वह पिलाटे्स की एक्सरसाइज की थी। 

पीठ में रहता था दर्द 
सौम्या के मुताबिक उन्हें पीठ में दर्द होता था। ऐसे में उन्होंने फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज का भी सहारा लिया। सौम्या के मुताबिक इस दौरान उन्होंने अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दिया था। इसके अलावा वह डॉक्टर की हर सलाह मानती हैं।

सौम्या के मुताबिक जब मैं वापस लौटी तो टिल्लू और मलखान किरदार निभाने वाले एक्टर्स की शादी हो गई थी। इसके अलावा हमारे शो में काम करने वाले एक लाइटमैन की वाइफ भी प्रेग्नेंट थी। ऐसे में सबसे मिलना काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा। 

बेटे का नाम रखा  मिरान
सौम्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के नाम मिरान रखा है। सौम्या ने सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा भेजे गए नामों का स्क्रीनशॉट रखा था। आखिर में उन्होंने ये नाम फाइनल किया।  सौम्या टंडन को ये नाम सिंगापुर स्थित एक फीमेल फैन ने दिया था। सौम्या और उनके पति को ये नाम काफी पसंद आया।


सौम्या ने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। सौरभ मुंबई में एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं और फिलहाल Barclays में डायरेक्टर ऑफ एशिया  के तौर पर काम कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।