लाइव टीवी

Superstar Singer 2 फेम सायली कांबले की हुई मेहंदी सेरेमनी, फंक्शन में पहुंचा इंडियन आइडल-12 का सिर्फ ये कंटेस्टेंट

Updated Apr 23, 2022 | 00:14 IST

TV Show Superstar Singer 2 fame Sayli Kamble mehendi inside pics and videos: जल्द दुल्हन बनने जा रहीं सायली कांबले ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में हरे रंग की एथनिक ड्रैस पहनी हुई थी। इस दौरान सायली बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं...

Loading ...
मंगेतर के साथ सायली कांबले।
मुख्य बातें
  • सायली कांबले जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं
  • इसी रविवार यानि 24 अप्रैल को उनकी शादी है
  • सायली के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं

Sayli Kamble mehendi: सायली कांबले अब आखिरकार दुल्हन बनने जा रही हैं। टीवी शो इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले इसी रविवार यानि 24 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसी बीच अब सायली कांबले की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज शादी की रस्में में मेहंदी सेरेमनी के साथ शुभारंभी हुआ है। इंडियन आइडल 12 की सिंगर सायली के मेहंदी फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं।

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि सायली मेहंदी की रस्मों में बेहद खुश नजर आ रही हैं। जल्द दुल्हन बनने जा रहीं सायली कांबले ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में हरे रंग की एथनिक ड्रैस पहनी हुई थी। इस दौरान सायली कांबले अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखाती नजर आईं है। उनके हाथ पर सुंदर मेंहदी डिजाइन देखी जा सकती है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने ज्वैलरी में सिर्फ ईयररिंग्स पहने थे। 

पढ़ें-  कौन बनेगा करोड़पति 14 में पूछा गया चौदहवां सवाल, जानें क्या है इसका सही जवाब

आपको बता दें, इंडियन आइडल से सायली के दोस्त निहाल टौरो भी उनकी मेहंदी में सेरेमनी में नजर आए। निहाल ने एक वीडियो और तस्वीर भी शेयर की है।

सायली कांबले को इंडियन आइडल 12 से खूब पॉपुलैरिटी मिली। इससे पहले 21 अप्रैल को, सायली ने सोशल मीडिया पर अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट से रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सायली कांबले को जल्द पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और अन्य के साथ सुपरस्टार सिंगर 2 में कप्तान के रूप में देखा जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।