लाइव टीवी

Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल से असीम रियाज-हिमांशी खुराना तक, बिग बॉस में इन जोड़ियों ने मचाई धूम

Updated Oct 03, 2020 | 18:41 IST

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में अक्सर हमने लड़ाइयां और बहस ही देखी हैं लेकिन इन सबसे इतर इस घर में कई बार प्यार भी पनपा है। आज हम बिग बॉस के कुछ सबसे ज्यादा चर्चित और रोमांटिक कपल्स के बारे में जानेंगे।

Loading ...
Sidharth Shukla, Shehnaz Gill
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में लड़ाई झगड़े के अलावा रोमांस भी काफी सुर्खियों में रहा है।
  • बिग बॉस में कई जोड़ियों ने बाहर आकर शादी की तो कुछ ने ब्रेकअप कर लिया।
  • बिग बॉस में हर साल कोई ना कोई प्रेम कहानी जरूर बनती है।

Bigg Boss Couples: 14 साल से चले आ रहे लोकप्रिय शो बिग बॉस में हर साल कोई ना कोई प्रेम कहानी जरूर बनती है। कुछ प्रेम कहानियां घर के अंदर तक ही रहती हैं तो कुछ घर के बाहर आकर भी बरकरार रहती हैं। आज हम बिग बॉस के उन्हीं प्रेमी जोड़ों के बारे में जानेंगे जिनकी प्रेम कहानी सुर्खियों में रही है।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने दर्शकों का अपने चुलबुले प्यार से दिल जीत लिया था। उनके रोमांस का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ा कि सोशल मीडिया पर दोनों के प्यार के नाम से कई फैन पेज भी बन गए हैं। उनकी दोस्ती और चुलबुला प्यार इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि कई बार सोशल मीडिया पर #SidNaaz ट्रेंड करने लगता था। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी आया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।


आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
बिग बॉस 13 के दौरान आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते की भी खूब चर्चा हुई। हिमांशी, जो अपने बॉयफ्रेंड चो के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रही थीं, लेकिन घर के अंदर उनका दिल बदल गया और वह आसिम के नजदीक आने लगीं। इन दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए इतना ज्यादा सच्चा था कि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद हिमांशी ने चो के साथ ब्रेकअप कर लिया और आसिम के साथ रहने लगी।

प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला
प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला के रिश्ते में गजब का स्पार्क था। हालांकि बिग बॉस में आने से पहले प्रियांक दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे थे और बेनाफ्शा वरुण सूद के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन घर के अंदर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते दिख जाते थे। हालांकि, 2 सालों तक दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे लेकिन लॉकडाउन के दौरान दोनों ने कबूल किया कि वह प्यार में हैं।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
प्रिंस नरूला को बिग बॉस के दौरान युविका चौधरी से प्यार हो गया। उन्होंने युविका को दिल के आकार का एक पराठा और गुलाब देकर प्रपोज किया था। हालांकि, वह प्रिंस को हां कर पाती उससे पहले ही युविका एलिमिनेट हो गई थी। लेकिन युविका और प्रिंस का रिश्ता बिग बॉस से बाहर भी काफी स्ट्रांग था। बाद में दोनों ने शादी कर ली और एक सुखी दांपत्य जीवन बिता रहे हैं।

पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा
पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई दोनों ने घर के अंदर रोमांस भी किया और एक दूसरे को किस भी किया। उनकी यह हरकत कैमरे के सामने कैद हो गई जिसकी बात में काफी आलोचना भी हुई। शो के दौरान सलमान खान ने दोनों को मर्यादा में रहने की चेतावनी भी दी थी। यह कपल्स आज भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

कीथ सेकरिया और रोशेल राव
हाथ पकड़ने से लेकर फूल में एक साथ डुबकी लगाने तक दोनों का रोमांस हर जगह आग लगा रहा था। दोनों की प्रेम कहानी जितनी ज्यादा मजबूत बिग बॉस के अंदर थी उतनी ही ज्यादा बाहर भी रही। 2018 में दोनों ने शादी कर ली,जिसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर की थी।


उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना
उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना बिग बॉस में कपल थे। उन्होंने कैमरे के सामने कभी भी प्यार करने में संकोच नहीं किया। दोनों को अक्सर चोरी छुपे करीब आते हुए कई बार देखा गया था। बिग बॉस के बाहर आकर दोनों का ब्रेकअप हो गया। करिश्मा तन्ना फिलहाल सिंगल हैं। 

अरमान कोहली और तनीशा मुखर्जी
बिग बॉस के सातवें सीजन में बहुत सारे ऐसे सीन थे जिन्होंने दर्शकों को चौंका दिया था। तनीशा मुखर्जी और अरमान कोहली का ऐसा रोमांस था कि सलमान खान को उन्हें कैमरे के सामने मर्यादा में रहने को कहना पड़ा था। हालांकि, बिग बॉस के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।

कुशाल टंडन और गौहर खान
बिग बॉस के सातवें सीजन में ही कुशाल टंडन और गौहर खान की प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में थी। उनके रोमांस में पूरे घर में एक प्यार भरा माहौल बना दिया था।

अश्मित पटेल और वीना मलिक
अश्मित पटेल और वीना मलिक के रोमांस ने बिग बॉस का तापमान कई बार बढ़ा दिया था। दोनों को कैमरे पर कई बार अतरंग सीन करते हुए देखा गया था हालांकि, इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।