लाइव टीवी

13 साल पहले सुकीर्ति ने किया टीवी डेब्यू, डांस शो में नजर आ चुके आशय, जानें 'स्टोरी 9 मंथ्स की' कास्ट और कहानी

Updated Jan 13, 2021 | 17:04 IST

Story 9 Months Ki Show cast: टीवी शो 'स्टोरी 9 मंथ्स की' को दर्शक पसंद कर रहे हैं। शो का कॉन्सेप्ट काफी डिफरेंट है। जानें 'स्टोरी 9 मंथ्स की' कास्ट के रियल नाम।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
स्टोरी 9 मंथ्स की
मुख्य बातें
  • 'स्टोरी 9 मंथ्स की' काफी पसंद किया जा रहा है
  • यह टीवी शो नवंबर, 2020 में लॉन्च किया गया था
  • सुकीर्ति कांडपाल और आशय मिश्रा लीड रोल में हैं

साल 2020 में छोटे पर्दे पर कई नए टीवी सीरियल लॉन्च हुए हैं जिनमें से एक 'स्टोरी 9 मंथ्स की' है। यह शो दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा और काफी पसंद किया जा रहा है। शो का कॉन्सेप्ट काफी डिफरेंट है जिसने सभी को दिल को छूआ है। पूरा शो इस डॉयलॉग के इर्द-गिर्द बुना गया है 'अगर प्यार बिना शादी हो सकती है तो बाप के बिना बच्चा क्यों नहीं हो सकता।' शो में रोमांस के साथ जमकर इमोशंस हैं। आइए जाने हैं 'स्टोरी 9 मंथ्स की' शो की स्टार कास्ट, उनके रियल और प्लॉट के  बारे में।

क्या है शो की कहानी

'स्टोरी 9 मंथ्स की' का प्लॉट थोड़ा डिफरेंट है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी, जो तलाक के बाद बिना शादी के आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म देती है और बाद में उसे स्पर्म डोनर से प्यार हो जाता है। लड़की ऐसे डोनर की तलाश करती है, जिसमें उसकी जैसी खूबिया हों। शो में परफेक्ट डोनर को ढूंढने और फिर उसके प्यार में पड़ने को जिस अंदाज में दिखाया गया है, उसने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

सुकीर्ति कांडपाल

जानी मानी टीवी एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल इस शो में फीमेल लीड रोल में हैं। उन्होंने शो में आलिया श्रॉफ को किरदार निभाया है, जो आईवीएफ के जरिए मां बनती है। आलिया इसमें सफल महिला उद्यमी बनीं है, जिसे अपने निर्णय खुद लेना पसंद है। सुकीर्ति साल 2007 से टीवी जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने दिल मिल गए और प्यार की ये एक कहानी जैसै शो में काम किया है।

 आशय मिश्रा

आशय मिश्रा शो में मेल लीड रोल में हैं। उन्होंने इसमें डोनर की भूमिका निभाई है, जिसका नाम सारंगधर है। शो में दिखाया गया है कि सारंगध मथुरा का रहने वाला है और एक राइटर बनने का ख्वाब देखता है। मुंबई में स्ट्रगल करते हुए वह आलिया श्रॉफ को डोनर बन जाता है।  आशय मिश्रा ने प्यार के पापड़ शो से टीवी डेब्यू किया था। वह इंडियाज बेस्ट डांसर में भी नजर आ चुके हैं।
 

दधे पांडे

दधे पांडे ने 'स्टोरी 9 मन्थस की' में सारंगधर के पिता का रोल निभाया है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से शो में जान डाल रखी है। शो में उनका बृजमोहन पांडे है। 

कनुप्रिया पंडित

एक्ट्रेस कनुप्रिया पंडित शो में कमलेश्वरी पांडे  के किरदार में दिख रही हैं। वह आशय मिश्रा की मां बनी हैं। आशय उनके छोटा बेटा है।

अनुसुबधा

शो में आशय की बड़ी बहन का भी एक अहम रोल है। यह भूमिका एक्ट्रेस अनुसुबधा भगत ने निभाई है। वह शो में बड़ी बहन कुसुम के रूप में नजर आ रही हैं।

आशीष नय्यर

वहीं, आलिया श्रॉफ के पिता के रोल में आशीष नय्यर नजर आ रहे हैं। उन्होंने गौतम श्रॉफ बनकर अपनी अदाकार का जलवा अभी तक जमकर बिखेरा है।

कोमल

आलिया की मां का कैरेक्टर कोमल छाबड़िया ने निभाया है। उन्होंने नंदिनी शर्मा बनकर आलिया की मां का जबरदस्त रोल निभाया है।

भूमिका

शो में एक और अहम रोल डॉक्टर राबिया अहमद का है। राबिया 'स्टोरी 9 मन्थस की' में आलिया की दोस्त और गाइनैकॉलजिस्ट है। राबिया का किरदार भूमिका छेदा ने प्ले किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।