लाइव टीवी

एक्ट्रेस एकता कौल और सुमीत व्यास के घर बेटे के रूप में आया नन्‍हा मेहमान, नाम रखा वेद

Updated Jun 04, 2020 | 09:48 IST

Sumeet vyas and ekta kaul become parents of a baby boy: टीवी एक्‍टर सुमीत व्‍यास और एक्ट्रेस एकता कौल के घर नन्‍हा मेहमान आया है। एकता ने बेटे को जन्‍म द‍िया है।

Loading ...
Sumeet Vyas
मुख्य बातें
  • कुछ वक्‍त पहले ही सुमीत ने एकता की प्रेग्‍नेंसी का क‍िया था खुलासा
  • फैंस को ट्वीट कर दी प‍िता बनने की जानकारी, बेटे का नाम भी बताया
  • साल 2018 में सुमीत और एकता ने की थी शादी

Sumeet vyas and ekta kaul become parents of a baby boy: टीवी एक्‍टर सुमीत व्‍यास और एक्ट्रेस एकता कौल के घर नन्‍हा मेहमान आया है। एकता ने बेटे को जन्‍म द‍िया है। सुमीत ने ट्वीट कर यह खुशी अपने और एकता के फैंस के साथ साझा की है। सुमीत ने यह भी बताया कि उन्‍होंने अपने बेटे का नाम तय कर लिया है। उनके बेटे का नाम वेद रखा गया है। 

कुछ समय पहले एक्टर सुमीत व्यास और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस एकता कौल ने जल्‍द पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। एकता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि वह और सुमीत जल्‍द मम्‍मी-पापा बनने वाले हैं। उन्‍होंने सुमीत संग फोटो शेयर की थी जिसमें एकता का बेबी बंप नजर आ रहा था। अब जब खुशखबरी आ गई है तो सुमीत और एकता बेहद खुश हैं। वहीं उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। 

पहले ही सोच ल‍िया था नाम
एकता ने बताया था कि सुमीत और उन्‍होंने बच्‍चों के नाम पहले ही तय कर लिए थे। लड़की व लड़के दोनों का नाम उन्‍होंने सोच लिया था। एकता ने बताया था कि उनके पति सुमीत उनका बहुत अच्छी तरह ख्याल रख रहे हैं। एकता ने कहा कि अच्छा है कि प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्ते में सुमीत उनके साथ हैं वरना वो काम में बिजी रहते। 

बता दें कि एकता कौल बड़े अच्छे लगते हैं, रब से सोना इश्क, ये है आशिकी, एक रिश्ता ऐसा भी में काम कर चुकी हैं। तो वहीं सुमीत टीवी सीरियल कसम से, वो हुए ना हमारे, रहना है तेरी पलकों की छांव में, चंद्रगुप्त मौर्य में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिनमें जश्न, आरक्षण, इंगलिश- विंगलिश, औरंगजेब, सबकी बैंड बजेगी, पार्च्ड, गुड्डू की गन, रिबन, लव पर स्क्वायर फीट, वीरे दी वेडिंग, हाई जैक और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वीरे दी वेडिंग में उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर खान के पति का रोल निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।