![TV Divas who Enemy But Real Friends From Anupamaa Kavya To Sai Pakhi Virat](https://s.timesnowhindi.com/s/v1/img/c_tnhplaceholder.png)
![TV Divas who Enemy But Real Friends From Anupamaa Kavya To Sai Pakhi Virat TV Divas who Enemy But Real Friends From Anupamaa Kavya To Sai Pakhi Virat](https://i.timesnowhindi.com/stories/TV_Sotan_saheli.jpg?tr=w-400,h-300,fo-auto)
- सौतन और सहेली का कॉन्सेप्ट चर्चा का विषय रहा है।
- टीवी शोज में अक्सर ऐसी कहानियां जनता का ध्यान खींचने में कारगर रहती हैं।
- अभिनेत्रियों जो ऑनस्क्रीन कट्टर दुश्मन और ऑफस्क्रीन अच्छी दोस्त है।
छोटे परदे हमेशा सौतन और सहेली का कॉन्सेप्ट चर्चा का विषय रहा है। टीवी शोज में अक्सर ऐसी कहानियां जनता का ध्यान खींचने में कारगर रहती हैं। लव ट्रायंगल कहें या लव स्टोरी इंट्रेस्टिंग बनाने का पैतरा, अक्सर मेकर्स इस कॉनसेप्ट को अपने टीवी शोज की कहानी में दिखाना पसंद करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं टीवी जगत की ऐसी 10 अभिनेत्रियों के बारे में जो ऑन स्क्रीन तो कट्टर दुश्मनी रखती हैं लेकिन ऑफस्क्रीन इनके बीच अच्छी दोस्ती है...
रूपाली गांगुली-मदलसा शर्मा
रूपाली टीवी के हिट शो में अनुपमा में अनुपमा की भूमिका निभाती हैं। जो कि सीरियल में वनराज शाह (सुधांशु पांडे) की पत्नी का किरदार निभाती हैं। वहीं मदालसा शर्मा सीरियल में काव्या की भूमिका में हैं जो कि वनराज की गर्लफ्रेंड है। शो में दोनों को एक-दूसरे का विरोधी दिखाया जाता है। हालांकि ऑफ-स्क्रीन दोनों में बहुत प्यारा बंधन है। यहां तक कि सुधांशु, रूपाली और मदालसा की तिकड़ी ऑफ स्क्रीन खूब मस्ती-मजाक करती है।
सरगुन कौर लूथरा-ऐश्वर्या खरे
सरगुन कौर लूथरा सीरियल ये है चाहतें में प्रीशा का किरदार निभाती हैं। जो कि शो में अबरार काजी की लव इंटरेस्ट हैं। हाल ही में ऐश्वर्या खरे ने ये है चाहतें में एंट्री ली है। जो कि प्रीशा की बड़ी बहन महिमा का किरदार निभाती हैं। शो दोनों को एक-दूसरे से ऑन-स्क्रीन तकरार करते हुए दिखाया जाता है। लेकिन ऑफ-स्क्रीन इन बहनों का बंधन बड़ा ही प्यार हैं। दोनों रियल लाइफ में एक-दूसरे को काफी पसंद करती हैं।
आयशा सिंह-ऐश्वर्या शर्मा
आयशा सिंह टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई की भूमिका निभाती हैं। जबकि ऐश्वर्या शर्मा सीरियल में पाखी का रोल निभाती हैं। आयशा की शो में विराट चव्हाण(नील भट्ट) से शादी हो चुकी है। दोनों के बीच नोंक छोंक वाली स्तिथि सीरियल में देखने को मिलती है। हालांकि पाखी और सई (आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा)का ऑफ-स्क्रीन बंधन बहुत प्यार है। यूं तो सईं के फैन्स पाखी से नफरत करते हैं, लेकिन ऑफ स्क्रीन ये दोनों की दोस्ती को प्रभावित नहीं करते हैं।
श्रद्धा आर्या-स्वाति कपूर
स्वाति कपूर कुंडली भाग्य में माहिरा का किरदार निभा रही हैं। सीरियल में वो करण(धीरज धूपर) को अपने जीवनसाथी के रूप में प्राप्त करने पर आमादा है। हालांकि, करण पहले ही अपने प्यार प्रीता(श्रद्धा आर्या) से शादी कर चुका है। माहिरा, हमेशा प्रीता को अलग करने की कोशिश में रहती है। माहिरा अक्सर, प्रीता के सामने चुनौती खड़ी करती है जिसका वो डटकर सामना करती है। हालांकि, दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमेस्ट्री बहुत ही खूबसूरत है। अक्सर ये साथ में हैंगआउट करते हैं। दोनों की ऑफ-स्क्रीन तस्वीरें इनकी स्ट्रांग बॉन्डिंग दिखाती है।
मुग्धा चाफेकर-पूजा बनर्जी
कुंडली भाग्य की प्राची और रिया (मुग्धा चाफेकर और पूजा बनर्जी) काफी फेमस हैं। मुग्धा की जोड़ी शो में कृष्णा कौल उर्फ रणबीर कोहली के साथ है। जहां प्राची और रणबीर एक-दूसरे से प्यार करते हैं, वहीं रिया को रणबीर से प्यार करती है। रिया, प्राची से उसे किसी भी कीमत पर छीनने की प्लानिंग बनाती है। उसने रणबीर का दिल तोड़ने के लिए प्राची को ब्लैकमेल भी किया। हालांकि रिया और प्राची यानि हमारी मुग्धा और पूजा ऑफ स्क्रीन बहुत क्लोज फ्रेंड हैं। प्राची और मुग्धा ऑफ कैमरा खूबसूरत बॉन्ड सेयर करती हैं।