लाइव टीवी

शिल्पा शिंदे से झगड़े के कारण बिग बॉस 11 की विलेन थीं हिना खान, शो के बाद ऐसे बदली किस्मत

Updated Sep 21, 2020 | 13:37 IST

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान सीजन 14 के ग्रैंड प्रीमियर में नजर आने वाली हैं। बिग बॉस में हिना खान का सफर काफी विवादों से भरा रहा था। इसके बावजूद हिना खान सीजन 11 की रनर अप थीं।

Loading ...
Hina Khan
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान का सफर काफी विवादों से भरा था।
  • हिना खान को सीजन 11 का विलेन भी कहा जाता था।
  • बिग बॉस 11 में हिना खान और शिल्पा शिंदे की लड़ाई काफी सुर्खियों में रहती थीं।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शो का दूसरा प्रोमो जारी हो गया है। इस प्रोमो में सीजन 11 की रनर अप हिना खान भी नजर आई थीं। शो में हिना खान का सफर काफी विवादों से भरा रहा था। विनर शिल्पा शिंदे के साथ उनका काफी झगड़ा हुआ था। 

हिना खान को बिग बॉस सीजन 11 का विलेन भी कहा गया था। हिना खान शो में अपने बयानों के कारण विवादों में रही थी। हिना खान ने शो में साउथ फिल्मों पर विवादित बयान दिए थे। इसके बाद हंसिका मोटवानी सहित साउथ की कई एक्ट्रेस ने उनकी आलोचना की थी। 

हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच काफी झगड़ा हुआ था। दोनों शो के बाद भी एक दूसरे ज्यादा बात नहीं करते हैं। हिना ने कई बार शिल्पा शिंदे के वजन पर भद्दे कमेंट्स किए थे। इसके अलावा खाना बनाने को लेकर भी कमेंट किया था। 

साक्षी तंवर समेत एक्ट्रेस पर कसा था तंज 
हिना खान ने साक्षी तंवर सहित कई सेलेब्स पर कमेंट किया था।  हिना ने कहा था कि साक्षी तंवर की आंखों में थोड़ी दिक्कत है और वो भैंगी हैं। इसके अलावा उन्होंने संजीदा से कहा था कि संजीदा शेख ज्यादा खूबसूरत नहीं लगती हैं। 

हिना खान ने इसके अलावा सीजन 7 की विनर रही गौहर खान पर भी कमेंट किया था। हिना ने कहा था कि सोशल मीडिया पर गौहर मुझसे कम पॉपुलर हैं। वो कहती हैं कि गौहर के ट्विटर पर मेरे तुलना से कम फॉलोवर्स हैं। काम्या पंजाबी, मनवीर गुर्जर, करण पटेल समेत कई सेलेब्स ने उन पर निशाना साधा था।

शो के बाद ऐसे बदली किस्मत 
बिग बॉस 11 के दौरान हिना खान के लिए कहा जा रहा था कि उन्हें ज्यादा काम नहीं मिलेगा। हालांकि, शो के बाद न एकता कपूर के शो हिना खान ने कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभाया था। 

बिग बॉस के बाद हिना खान की फिल्म हैक्ड भी रिलीज हुई थी। इसके अलावा हिना खान Damaged 2, Unlock जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। हिना खान नागिन 5 में भी नजर आईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।