लाइव टीवी

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भाभी जी घर पर है फेम Aasif Sheikh का नाम, शादी के बंधन में बंधे ये है मोहब्बतें फेम Abhishek Malik

Updated Oct 20, 2021 | 23:14 IST

TV Newsmakers Of The Day, 20 October 2021: भाभी जी घर पर है फेम आसिफ शेख से लेकर तारक मेहता के तन्मय वेकारिया तक, आज टीवी के कई नामी सितारों ने सुर्खियां बटोरी हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ आसिफ शेख का नाम।
  • सोशल मीडिया पर छाई तन्मय वेकारिया की बचपन की तस्वीर।
  • अभिषेक मलिक के घर गूंजी शादी की शहनाई।

Top TV News, 20 October 2021: सुर्खियां बटोरने में छोटे पर्दे के कलाकार पीछे नहीं रहते हैं। टीवी इंडस्ट्री से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। आज के दिन टीवी जगत के कई नामी सितारों ने सुर्खियां बटोरी हैं। बात करें अगर छोटे पर्दे के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तो, सोशल मीडिया पर इस शो में बागा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया के बचपन की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तन्मय वेकारिया के बचपन की तस्वीर पर उनके फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर में तन्मय की मासूमियत देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही एक्टर तन्मय वेकारिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की थी। 

शादी के बंधन में बंधे अभिषेक मलिक 

ये है मोहब्बतें फेम अभिषेक मलिक ने आज अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर अभिषेक मलिक ने आज अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से शादी कर ली है। कुछ दिन पहले ही तन्मय और सुहानी की सगाई और मेहंदी की रस्म हुई थी। सोशल मीडिया पर आज के दिन तन्मय और उनकी पत्नी सुहानी चौधरी की वेडिंग पिक्चर्स छाई रहीं। फैंस ने अभिषेक मलिक की वेडिंग पिक्चर्स पर जमकर प्यार दिखाया है। 

फैंस ने की शाहीर शेख से बेटी का चेहरा दिखाने की मांग

छोटे पर्दे के जाने-माने सितारे शाहीर शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिलहाल, शूटिंग से दूर शाहीर शेख अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी दौरान एक्टर शाहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहीर शेख और रुचिका कपूर की बेटी को भी देखा जा सकता है। मगर, एक्टर ने अपनी बेटी के चेहरे पर एक इमोजी ऐड कर दी है जिसकी वजह से उनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में शाहीर शेख के फैंस अब उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उनसे अपनी बेटी का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे हैं।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भाभी जी फेम एक्टर आसिफ शेख का नाम 

भाभी जी घर पर है के फैंस को आज आसिफ शेख ने बड़ी खुशखबरी दी है। विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख का नाम अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। दरअसल, आसिफ शेख ने भाभी जी घर पर है टीवी शो में करीब 300 से ज्यादा रोल निभाए हैं जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी आसिफ शेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करके दी है।

आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज होने पर काम्या पंजाबी ने दिया रिएक्शन

ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने के बाद आर्यन खान की मुसीबतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका दर्ज की थी जिस पर आज कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। सेशन कोर्ट ने आज आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जिसके बाद टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है। काम्या ने न्यायपालिका प्रणाली पर उंगली उठाते हुए कोर्ट द्वारा लिए गए फैसले को उत्पीड़न बताया है। काम्या ने ट्विटर पर अपने विचार साझा करते हुए यह कहा है कि कोर्ट का यह फैसला उत्पीड़न है और एक तरफा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।