लाइव टीवी

Top TV News: द कपिल शर्मा शो फेम सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी की हुई हार्ट सर्जरी तो देवोलीना भट्टाचार्जी ने की सगाई

Updated Feb 02, 2022 | 22:45 IST

Top And Trending TV News Today, 02 February 2022: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं जिन्होंने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। आज शमिता शेट्टी, राकेश बापट, सुनील ग्रोवर, नेहा पेंडसे और देवोलीना भट्टाचार्जी समेत कई टीवी सितारे सुर्खियों में बने रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी की हुई हार्ट सर्जरी।
  • टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने की सगाई।
  • एक्टर मृणाल जैन बने बेटे के पिता।

TV Newsmakers Of The Day, 02 February 2022: टीवी जगत में रोजाना कई हलचल होती रहती हैं जो लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन जाती हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आज भी छोटे पर्दे के कई सितारे सुर्खियों में बने रहे। एक तरफ जहां टीवी जगत से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है तो वहीं एक ऐसी खबर भी सामने आई जिसने लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। आज सुनील ग्रोवर, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, नेहा पेंडसे और देवोलीना भट्टाचार्जी समेत छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे सुर्खियों में बने रहे। 

गुत्थी की हुई हार्ट सर्जरी 

डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे बेहतरीन किरदारों के लिए फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। कॉमेडियन दिल की बीमारी के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हैं। जैसे ही सुनील ग्रोवर की यह खबर सामने आई वैसे ही लोग उनकी सेहत के लिए चिंता करने लगे और उनके लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करने लगे। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर साझा की थी। एक सूत्र के मुताबिक अब सुनील ग्रोवर की हालत में सुधार आ रही है।

Also Read: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल की पत्नी के सामने फेल हैं ऐश्वर्या-कैटरीना, अदाएं देखकर धड़क जाते हैं लाखों दिल

देवोलीना भट्टाचार्जी ने की सगाई

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने को-स्टार विशाल सिंह के साथ सगाई कर ली है। साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ऑनस्क्रीन देवर के साथ सगाई की जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। अदाकारा की यह तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। लेकिन कुछ लोग अदाकारा की इन तस्वीरों का मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने यह कह दिया कि 'अहम जी के साथ धोखा, जिगर ने मारा मौका पे चौका'।

Also Read: YRKKH में अब खुलेगा हर्ष का सबसे बड़ा राज, मंजरी नहीं कोई और है अभिमन्यु के भाई नील की मां

क्या नेहा पेंडसे कह देंगी भाभी जी घर पर है शो को अलविदा? 

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा नेहा पेंडसे को उनके किरदार अनीता मिश्रा के लिए बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। टैबलॉयड की एक खबर के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल के महीने में भाभी जी घर पर है शो के लिए नेहा पेंडसे का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। लेकिन अदाकारा अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करवाने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस शो की शूटिंग के लिए नेहा को लंबा सफर करना पड़ता है जिसकी वजह से उनकी तबीयत पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में कि इस शो के मेकर्स अन्य एक्ट्रेसेज को अप्रोच ‌ कर रहे हैं। 

मृणाल जैन बने पिता

जाने-माने एक्टर मृणाल जैन और उनकी पत्नी स्वीटी जैन एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्टर मृणाल जैन और उनकी पत्नी स्वीटी जैन ने हाल ही में अपने घर में एक नन्हे शहजादे का वेलकम किया है। एक्टर ने यह खुशखबरी साझा करते हुए कहा कि वह रातों को‌ जागने के लिए और नैपी बदलने के लिए तैयार हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी स्वीटी के लिए नोट लिखते हुए कहा कि उनकी पत्नी के लिए उनका सम्मान कई गुना बढ़ गया है। 

शानदार तरीके से राकेश बापट ने मनाया शमिता शेट्टी का जन्मदिन

आज जानी-मानी अदाकारा शमिता शेट्टी अपना जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर शमिता शेट्टी को राकेश बापट के साथ स्पाॅट किया गया। बहुत शानदार तरीके से राकेश बापट में शमिता शेट्टी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सामने आईं तस्वीरों और वीडियोज में देखा गया कि राकेश बापट शमिता शेट्टी को किस कर रहे हैं वहीं शमिता शेट्टी भी राकेश को किस करते हुए नजर आईं। इतना ही नहीं, बल्कि राकेश बापट ने उन्हें अपनी गोद में भी उठा लिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।