लाइव टीवी

Top TV News Today: राम कपूर ने 20 करोड़ का लिया नया घर तो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुआ पाखी-विराट का ग्रैंड वेलकम 

Updated Dec 07, 2021 | 23:03 IST

Trending TV News Today, 07 December 2021: राम कपूर से लेकर नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, भारती सिंह, राखी सावंत और अभिजीत बिचुकले समेत आज यह टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • राम कपूर ने अलीबाग में लिया करोड़ों का घर।
  • गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुआ पाखी और विराट का ग्रैंड वेलकम।
  • कटरीना कैफ की शादी को लेकर भारती ने किया खुलासा।

Top And Trending TV News Today, 07 December 2021: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बात करें अगर टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर की तो, उन्होंने फेमस जगह अलीबाग में एक नया घर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राम कपूर ने कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि लग्जरियस विला खरीदा है। 4 बैडरूम वाला यह घर बहुत आलीशान है जिसका एक प्राइवेट पूल और बड़ा सा लाॅन भी है। इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपए है। 

आज राम कपूर के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम कपूर का घर वाकई बहुत आलीशान और खूबसूरत है। उन्होंने यह साझा किया कि वह मुंबई के पास एक हॉलिडे होम चाहते थे इसलिए उन्होंने यह प्रॉपर्टी खरीदी है। 

गुम है किसी के सेट पर हुआ पाखी और विराट का ग्रैंड वेलकम

हाल ही में गुम है किसी के प्यार में एक्टर नील भट्ट उर्फ विराट और ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी ने सात फेरे लिए थे। 30 नवंबर को उज्जैन में इन दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद यह दोनों टीवी सितारे वापस अपने काम पर लौट आए हैं। शादी के बाद पहली बार सेट पर आने की वजह से इस सीरियल के सभी कास्ट और क्रू मेंबर्स ने इन दोनों का शानदार तरीके से स्वागत किया। उनके आने की खुशी में एक छोटा सा सेलिब्रेशन रखा गया था जिसकी तस्वीरें नील भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की थीं।

राखी ने लगाई अभिजीत बिचुकले की क्लास

बिग बॉस 15 के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि राखी सावंत और अभिजीत बिचुकले के बीच एक भिड़ंत होगी। यह लड़ाई इसीलिए होगी क्योंकि अभिजीत राखी के हस्बैंड को एक‌ फेक हस्बैंड कहेंगे। जिसकी वजह से राखी काफी गुस्सा हो जाएंगी और वह बिग बॉस के घर की प्रॉपर्टी तोड़ने के साथ अभिजीत के बाल खींचने लगेंगी।

क्या विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में शामिल होंगी भारती सिंह?

राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी होने वाली है। हाल ही में भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह और उनके पति हर्ष फ्लाइट में नजर आए थे। जिसके बाद फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया था कि भारती सिंह भी इस फेमस बॉलीवुड कपल की शादी में शामिल होंगी। लेकिन अपने सोशल मीडिया पर भारती सिंह ने सच बताते हुए कहा कि यह वीडियो तब की है जब वह अपने वकेशन से लौट रही थीं। वह विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में शामिल नहीं होने वाली हैं।

क्या अनुपमा ने जाहिर की अनुज के सामने अपने दिल की बात?

हाल ही में रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अनुज के साथ शाहरुख खान के फेमस गाने दो दिल मिल रहे हैं पर डांस कर रही हैं। फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रही है वहीं कुछ यूजर्स यह कयास लगा रहे हैं कि शो में जल्दी अनुपमा अनुज को अपने दिल की बात कह देगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।